{"_id":"615bfd3b8ebc3e62c66a00e0","slug":"kanpur-deadly-attack-on-bjp-leader-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दबंगों ने भाजपा नेता पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दबंगों ने भाजपा नेता पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 05 Oct 2021 12:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:52 PM IST
सार
कानपुर में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में वीआईपी रोड पर वैन सवार दबंगों ने गलत दिशा से ओवरटेक करने के दौरान हुए विवाद के बाद भाजपा के दक्षिण जिला मीडिया संपर्क प्रमुख अभिनव शुक्ला उर्फ गोलू पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोप है कि दबंगों ने तमंचे से फायर करने की भी कोशिश की। ट्रैफिक इंस्पेक्टर और आरआई ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। अभिनव शुक्ला ने बताया कि सोमवार को वे परमट मंदिर से लौट रहे थे।
उनके पीछे चल रही वैन उन्हें गलत दिशा से ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस लाइन के सामने उन्होंने वैन चालक से ठीक से वाहन चलाने को कहा तो वह और उसके साथी गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसने अपनी कार रोकी और उसमें रखी रॉड से सिर पर हमला कर दिया। आरोप है कि वैन चालक के तीन साथियों ने तमंचे की बट भी मारी। सरसैया घाट चौराहे पर ड्यूटी कर रहे टीआई राजवीर सिंह और पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक सुरेंद्र विक्रम सिंह पहुंचे और हमलावर को पकड़ लाए।
आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी ग्वालटोली मकबरा निवासी नूर मोहम्मद है। हत्या का प्रयास, मारपीट, तोड़-फोड़ आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।