{"_id":"618c18556e14ea28213b2867","slug":"kanpur-dead-body-of-drowned-youth-found-in-pond-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : दूसरे दिन तालाब में मिला डूबे युवक का शव, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : दूसरे दिन तालाब में मिला डूबे युवक का शव, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
Thu, 11 Nov 2021 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा गांव के तालाब में मंगलवार की शाम को डूबे युवक का शव बुधवार को मिल गया। रसूलाबाद के पहाड़ीपुर निवासी अरविंद (32) मंगलवार को बनीपारा गांव में साथी नरेंद्र से मिलने आया था। दोनों ने शराब पी इसके बाद शाम को नशे में तालाब से मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अरविंद तालाब में डूब गया।
विज्ञापन
नरेंद्र ने साथी के डूबने की सूचना ग्रामीणों को दी तो पुलिस बुलाई गई। मंगलवार की देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस नरेंद्र को थाने ले गई थी। बुधवार को फिर से बनीपारा पहुंची पुलिस ने तालाब में तलाश कराई तो शव मिला। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तालाब में शव बरामद हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन