फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Daughters paid tribute by playing dholak, donated father's body to medical college

Kanpur: बेटियों ने ढपली बजाकर दी श्रद्धांजलि, मेडिकल कॉलेज को पिता का किया देहदान

Sat, 02 Aug 2025 10:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Aug 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Daughters paid tribute by playing dholak, donated father's body to medical college
नेता कामरेड आरके तिवारी का निधन - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी से सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता कामरेड आरके तिवारी (83) का शुक्रवार को निधन हो गया। शनिवार को उनकी पांच बेटियों ने पिता के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। साथ ही ढपली बजाकर श्रद्धांजलि और अंतिम विदाई दी। बाद में पार्थिव देह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग को सौंप दी। वहीं सर्वोदयनगर के निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने अपने पिता की पार्थिव देह दान की है। इसे पीलीभीत मेडिकल कॉलेज को साैंपा गया है।

विज्ञापन


युग दधीचि देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि दिवंगत आरके तिवारी की बेटी पूनम ने पिता के निधन के बाद देहदान का संकल्प पूरा करने के संबंध में आग्रह किया। शुक्रवार रात में ही मेडिकल काॅलेज से बात कर व्यवस्थाएं कराई गईं। दो अगस्त की सुबह नाै बजे पांचों बेटियां प्रियंका, पूनम, भावना, गीतांजलि और वसुधा ने आगे बढ़कर मृत देह को कांधा दिया। अशोकनगर स्थित आवास से मेडिकल कॉलेज तक साथी-सहयोगी साथ रहे। यहां पर प्रताप साहनी, हिमांशु मिश्रा, पूनम तिवारी, राजेश शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन


वहीं खखरेरू फतेहपुर निवासी 68 वर्षीय रामशरण गुप्त का 31 जुलाई को निधन हो गया। वह बेटे डॉ. प्रमोद गुप्ता संग रह रहे थे। डाॅ. प्रमोद ने पिता की पार्थिव देह मनोज सेंगर को सौंप दी। सेंगर ने बताया कि पार्थिव देह एक अगस्त को पीलीभीत मेडिकल काॅलेज को दान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed