{"_id":"68e68bbfb949d1ff6d0cf5b8","slug":"kanpur-daughter-also-involved-in-selling-fake-medicines-anti-narcotics-task-force-took-her-to-ludhiana-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नकली दवाएं बेचने में बेटी का भी हाथ, लुधियाना ले गई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नकली दवाएं बेचने में बेटी का भी हाथ, लुधियाना ले गई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स
Wed, 08 Oct 2025 09:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:42 PM IST
सार
नकली दवा बेचने-बनाने वाली फर्म के मालिक, पत्नी और बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कलक्टरगंज पुलिस ने धोखाधड़ी, औषधि में मिलावट, मिलावटी दवाओं की बिक्री की धाराएं लगाईं।
विज्ञापन
जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल व रेखा सचान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिरहाना रोड की नील वाली गली स्थित श्रीलक्ष्मी फार्मा से बेची गईं नशीली और मौके पर मिली नकली दवाओं के कारोबार में फर्म के मालिक राहुल अग्रवाल के साथ उसकी बेटी का भी हाथ है। इसी आधार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लुधियाना रेंज की टीम बेटी वर्तिका अग्रवाल को अपने साथ ले गई है। वहीं औषधि निरीक्षक रेखा सचान की तहरीर पर राहुल, उसकी पत्नी पायल और बेटी वर्तिका के खिलाफ कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। राहुल अभी भागा हुआ है। पुलिस मंगलवार रात से ही उसकी तलाश कर रही है।
मंगलवार को ड्रग विभाग और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लुधियाना रेंज की संयुक्त कार्रवाई में फर्म से पांच लाख रुपये कीमत की नकली दवाएं, 29 लाख रुपये नकद और अन्य दस्तावेज मिले थे। इन्हें ड्रग विभाग ने जब्त कर लिया था। बुधवार को विभाग ने कोर्ट में राहुल समेत उसकी पत्नी और बेटी की कस्टडी मांगी। लुधियाना की टीम अपने साथ 29 लाख रुपये और वर्तिका को ले गई है।

छापेमारी के दौरान बरामद हुआ कैश
- फोटो : अमर उजाला
ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि पंजाब में नशीली दवाओं की जांच में वर्तिका का नाम आया था। इसी आधार पर टीम उसे अपने साथ ले गई है। इस पूरे कारोबार में और भी लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। ड्रग विभाग और पुलिस की टीम मामले में कई और जगह भी छापा मार सकती है।
छापेमारी के दौरान बरामद हुई दवाइयां
- फोटो : अमर उजाला
दवा व्यापारियों की मांग 60-70 फीसदी छूट देने वाली दुकानों की भी हो जांच
फर्म से कई राज्यों व ग्रामीण क्षेत्रों में नशीली व नकली दवाओं की सप्लाई का शक विभाग को है। वहीं दवा व्यापारियों ने भी शक जताया है कि बिना लाइसेंस वाली चल रहीं फर्मों में इस तरह की और गतिविधियां हो सकती हैं। व्यापारियों के अनुसार ये दवाएं शहर में सप्लाई नहीं होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते के चक्कर में बेची जाती हैं। ड्रग विभाग हमेशा किसी दूसरे राज्य या जिले से शिकायत आने के बाद कार्रवाई करता है।

हस्ताक्षर करती श्री लक्ष्मी फार्मा के मालिक राहुल अग्रवाल की पत्नी पायल अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
अगर पहले से मुस्तैद रहे और जांच होती रहे तो ऐसी नौबत नहीं आएगी।व्यापारियों ने मांग उठाई कि दवाओं पर 60 से 70 फीसदी डिस्काउंट का बोर्ड लगाने वाले मेडिकल स्टोरों और फर्मों की भी जांच की जाए। दवाओं की कीमत तो पहले से तय होती है ऐसा बोर्ड लगाकर नकली दवाएं ही बेची जाएंगी। दवा कंपनियां कंपटीशन के दौर में डिस्काउंट देकर बेवकूफ बना रही हैं। दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल समय-समय पर जागरूकता पाठशाला लगाता है ताकि असली और नकली दवाओं की पहचान की जा सके।
ड्रग्स विभाग का छापा
- फोटो : अमर उजाला
धोखाधड़ी, मिलावटी दवाओं की बिक्री की धाराएं लगीं
कलक्टरगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, औषधि में मिलावट, मिलावटी दवाओं की बिक्री की धाराएं लगाई गई हैं। औषधि निरीक्षक रेखा सचान के मुताबिक छापे के दौरान फर्म में औषधियों पर बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपायरी डेट और एमआरपी अंकित करने वाली मशीन मिली। मौके पर मिली समस्त आपत्तिजनक औषधि और संबंधित चीजों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। औषधियों में मिलावट के साथ छल पूर्वक, फर्जी नाम और पते से दवाओं को बेचा जा रहा था।