{"_id":"61b70b886ff2bd22af09fb0f","slug":"kanpur-darshan-of-seven-jyotirlinga-for-12-thousand-12-nights-and-13-days-train-from-january-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन 12 हजार में, चार जनवरी से 12 रात और 13 दिन की ट्रेन, ऑनलाइन होगी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन 12 हजार में, चार जनवरी से 12 रात और 13 दिन की ट्रेन, ऑनलाइन होगी बुकिंग
Mon, 13 Dec 2021 02:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : istock
आईआरसीटीसी की तरफ से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, परली बैजनाथ समेत सात ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा के लिए ट्रेन टूर पैकेज चार जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा। 12 रात और 13 दिन के 12285 रुपये का पैकेज है। इसमें महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
द्वारिकाधीश मंदिर, भेट द्वारिका, परली बैजनाथ और वडोदरा में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के भी दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन में बैठने की सुविधा कानपुर के अलावा गोरखपुर, देवरिया सदर, बेल्थरा रोड, मऊ, वाराणसी, भदोही, जंघई, प्रयागराज संगम, प्रतापगढ़, गौरीगंज, रायबरेली, लखनऊ, झांसी से होगी।
इसके तहत नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, बसों से स्थानीय यात्रा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है। इच्छुक व्यक्ति पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 8287930934/8287930932 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।