फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dak Kanwar Yatra Young women set an example of faith and patriotism

कानपुर डाक कांवड़ यात्रा: युवतियों ने पेश की आस्था-देशभक्ति की मिसाल, गूंजे हर-हर महादेव और वंदे मातरम के नारे

Sat, 15 Aug 2026 09:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 15 Aug 2026 09:55 AM IST
सार

Kanpur News: 80वें स्वतंत्रता दिवस और सावन के पावन अवसर पर सरसौल क्षेत्र में युवतियों ने डाक कांवड़ यात्रा निकालकर आस्था और देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। लक्ष्मी अग्निहोत्री के नेतृत्व में युवतियों ने गंगाजल भरकर हाथीगांव स्थित प्राचीन नंदेश्वर धाम मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Kanpur Dak Kanwar Yatra Young women set an example of faith and patriotism
युवतियों ने निकाली डाक कांवड़ यात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को सरसौल क्षेत्र की युवतियों ने सावन की भक्ति और देशभक्ति का अनूठा संगम पेश किया। लक्ष्मी अग्निहोत्री के नेतृत्व में युवतियों ने डाक कांवड़ यात्रा निकालकर सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का संदेश दिया।

विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत ड्योढ़ी गंगा घाट से हुई। युवतियों ने पहले विधि-विधान से गंगा स्नान किया और पवित्र गंगाजल भरकर लगभग 20 किलोमीटर पैदल चलकर हाथीगांव स्थित प्राचीन नंदेश्वर धाम मंदिर पहुंचीं। वहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर डाक कांवड़ चढ़ाई और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति की कामना की।

विज्ञापन





हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है कांवड़ यात्रा
यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ युवतियों ने देशभक्ति के नारे भी लगाए। भगवा वस्त्रों में तिरंगा और डमरू लिए युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लक्ष्मी अग्निहोत्री ने बताया कि सावन में शिव आराधना और कांवड़ यात्रा हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है।

विज्ञापन

एकता, भाईचारे और सनातन आस्था का प्रतीक
इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं खासकर युवतियों को अपनी जड़ों से जोड़ना और देशभक्ति के साथ आस्था को मजबूत करना है। समाजसेवी पिंटू शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर युवतियों की इस भागीदारी ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह आयोजन एकता, भाईचारे और सनातन आस्था का प्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed