फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cyber thugs stole Rs 1.5 lakh from doctor's account

Kanpur: गूगल से खोजा कस्टमर केयर का नंबर, निकला साइबर ठग का, डॉक्टर के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख रुपये

Wed, 13 Mar 2024 12:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Mar 2024 12:14 AM IST
सार

फ्लाइट निरस्त होने पर हवाई टिकट का पैसा वापस लेने के लिए गूगल से खोजा गया नंबर साइबर ठग का निकला। साइबर ठगों ने डॉक्टर के खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए।

विज्ञापन
Kanpur: Cyber thugs stole Rs 1.5 lakh from doctor's account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में फ्लाइट निरस्त होने के बाद हवाई टिकट का पैसा वापस लेने की कवायद के बीच डॉक्टर के खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये पार हो गए। साइबर ठगों ने कस्टमर केयर का अधिकारी बनकर खाते से रुपये उड़ा दिए। उन्होंने साइबर सेल के साथ ही रावतपुर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


काकादेव निवासी रमेश कुमार गुप्ता डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी अनीता गुप्ता के साथ बंगलूरू जाने के लिए 25 नवंबर को मेक माई ट्रिप से इंडिगो की फ्लाइट बुक की थी। दो-तीन दिन बाद पता चला कि फ्लाइट निरस्त हो गई है। इस पर उन्होंने रुपये वापस लेने के लिए गूगल से मेक माई ट्रिप का कस्टमर केयर नंबर निकाला। फोन मिलाया तो सामने वाले ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बता एक एप डाउन लोड कराया। इसके बाद उनके एसबीआई के खाते से 98,363, एचडीएफसी के खाते से 47.006 व बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 4998 रुपये निकल गए। रावतपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed