फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Cyber Samvad Elderly giving up Android phones due to fear of cyber fraudsters CP shares safety tips

Kanpur Cyber Samvad: साइबर ठगों के खौफ से बुजुर्ग छोड़ रहे एंड्रॉयड फोन, पुलिस कमिश्नर ने दिए सुरक्षा के टिप्स

Fri, 31 Jul 2026 03:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 31 Jul 2026 03:10 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों और डर के कारण अब बुजुर्ग एंड्रॉयड स्मार्टफोन छोड़कर साधारण कीपैड फोन इस्तेमाल करने लगे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने सीनियर सिटीजनों के साथ साइबर संवाद किया, जिसमें विशेष रूप से उन बुजुर्गों को बुलाया गया जिनके बच्चे विदेश या दूसरे राज्यों में रहते हैं।

विज्ञापन
Kanpur Cyber Samvad Elderly giving up Android phones due to fear of cyber fraudsters CP shares safety tips
कानपुर पुलिस का साइबर संवाद कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में इन दिनों साइबर ठगों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि बुजुर्गों ने तकनीक से दूरी बनानी शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर द्वारा आयोजित साइबर संवाद कार्यक्रम के दौरान कई बुजुर्गों ने खुलकर अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों के लगातार हो रहे हमलों और ठगी के डर से उन्होंने एंड्रॉयड स्मार्टफोन चलाना छोड़ दिया है।

विज्ञापन

इस विशेष आयोजन में खासतौर पर उन सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) लोगों और बुजुर्गों को आमंत्रित किया गया था, जिनके बच्चे नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में देश के अन्य राज्यों या विदेशों में रहते हैं। पुलिस अधिकारियों ने ऐसे बुजुर्गों को आगाह किया कि ठग अक्सर इसी बात का फायदा उठाते हैं।

विज्ञापन





पहले सच्चाई की पुष्टि जरूर करें
संवाद के दौरान बुजुर्गों को सतर्क करते हुए बताया गया कि यदि कभी आपके पास फोन आए कि आपके बच्चे किसी मुसीबत में हैं या उनके खिलाफ कोई शिकायत आई है, तो घबराएं नहीं। किसी भी फर्जी पुलिस अधिकारी या एजेंसी की धमकी से डरने के बजाय पहले सच्चाई की पुष्टि जरूर करें।

विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना था उद्देश्य
ऑनलाइन फ्रॉड या संदिग्ध कॉल्स आने पर तुरंत साइबर सेल या पुलिस को सूचना दें। यह महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम महिला अपराध पुलिस उपायुक्त स्नेहा तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल ठगों के नए पैंतरों से बचाना और उन्हें सुरक्षित माहौल देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed