फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Cyber Fraud, Cheated teacher of Rs 20 lakh on the pretext of giving online tuition to the child

Cyber Fraud: ऑनलाइन ट्यूशन का झांसा देकर शिक्षक से 20 लाख ठगे, अकाउंट भी किया हैक...कई किस्तों में निकली रकम

Wed, 21 Feb 2024 08:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Feb 2024 08:24 AM IST
सार

Kanpur News: किदवई नगर थाना क्षेत्र में बच्चे को ऑनलाइन ट्यूशन पढ़वाने का झांसा देकर शिक्षक से 20 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने खुद को आर्मी अफसर बताकर झांसा दिया था।

विज्ञापन
Kanpur Cyber Fraud, Cheated teacher of Rs 20 lakh on the pretext of giving online tuition to the child
साइबर क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के किदवईनगर में रहने वाले शिक्षक को आर्मी अधिकारी बन साइबर ठग ने बेटे को ऑनलाइन ट्यूशन पढ़वाने का झांसा दे कई बार में 20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को जब खाता खाली होने की भनक लगी तो उसने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

जूही लाला कॉलोनी निवासी सत्यम सिंह पार्ट टाइम ट्यूशन/कोचिंग पढ़ाते हैं। सत्यम के अनुसार बीती चार अक्तूबर को मोबाइल पर एक कॉल आया। खुद को सेना में अफसर बताने वाले अनिल कुमार नाम के शख्स ने अर्बन प्रो एप से नंबर मिलने और बेटे को ऑनलाइन ट्यूशन पढ़वाने के लिए कहा।

विज्ञापन

पांच हजार रुपये प्रति माह फीस पर वह तैयार हो गए। साइबर ठग ने उसकी बॉर्डर में ड्यूटी होने के कारण दो माह तक बात न हो पाने की बात बताई। झांसे में लेकर दो महीने की एडवांस फीस भेजने की बात कही। उनके हामी भरने के कुछ देर बाद खुद को आर्मी में अकाउंट मैनेजर बताने वाले मंजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने पेटीएम एप पर फीस भेजने की बात कही।

विज्ञापन

करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा पार कर दिए
रुपये आने की बजाय उनके खाते से रुपये निकल गए। दोबारा बात करने पर नेटवर्क प्रॉब्लम बताते हुए फिर से वही प्रक्रिया अपनाने को कहा। इस तरह छह बार में खाते से 60,000 रुपये कट गए। अगले दिन रुपये लौटाने के नाम पर डेबिट कार्ड हैककर 50-50 हजार कर करीब दो लाख रुपये और निकाल लिए। इसके बाद केवाईसी के नाम पर कई बार में लोन व क्रेडिट कार्ड से कुल मिलाकर करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा पार कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed