Kanpur: रेलवे लाइन के नीचे बनी पहली कल्वर्ट, विधायक सरोज कुरील ने किया शुभारंभ, जलभराव से मिलेगी मुक्ति
Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनने वाली तीन कल्वर्टों में से पहली का निर्माण पूरा हो गया है। विधायक सरोज कुरील ने इसका शुभारंभ किया, जिससे अब कस्बे के पानी की निकासी रेलवे लाइन के दूसरी ओर हो सकेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर कस्बे की बड़ी समस्याओं में एक जल निकासी पर काम शुरू हो गया है। शनिवार को कानपुर बंद रेलवे लाइन के दूसरी ओर जल निकासी के लिए पहली कल्वर्ट बनाई गई। विधायक सरोज कुरील ने ने पहुंचकर कार्य का शुभारंभ किया। कस्बे की जल निकासी समस्या को देखते हुए विधायक ने प्रयास कर शासन से इस परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृत कराई गई।
इसके तहत रेलवे लाइन में जल निकासी के लिए तीन कल्वर्ट बनाए जाने हैं। पूरी परियोजना की लागत लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इनमें से एक कल्वर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद शनिवार शाम विधायक ने विधिवत पूजन-अर्चन कर उसका शुभारंभ किया गया।
करीब छह घंटे तक यातायात रहा प्रभावित
कल्वर्ट निर्माण कार्य के दौरान रेलवे लाइन पर करीब छह घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कार्य पूर्ण होने के बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने ट्रैक का निरीक्षण किया और ट्रायल लेने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करा दिया। शेष दो कल्वर्टों का निर्माण कार्य गोपालपुर क्रॉसिंग और जहांनाबाद क्रॉसिंग के पास कराया जाएगा।
जल निकासी व्यवस्था हो जाएगी हल
इन दोनों कार्यों के पूरा होने के बाद कस्बे की जल निकासी व्यवस्था हल हो जाएगी। विधायक ने कहा कि यह कार्य घाटमपुर के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष दोनों कल्वर्टों का निर्माण भी जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि नगरवासियों को स्थायी राहत मिल सके।