{"_id":"6ab80c744c405fa7630bd805","slug":"kanpur-csjmu-vice-chancellor-lodges-fir-against-student-for-allegedly-posting-misleading-content-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भ्रामक पोस्ट करने का आरोप लगा सीएसजेएमयू के कुलपति ने छात्र पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भ्रामक पोस्ट करने का आरोप लगा सीएसजेएमयू के कुलपति ने छात्र पर दर्ज कराई प्राथमिकी
Sat, 26 Sep 2026 11:49 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
- फोटो : amar ujala
छत्रपति शाहूजी जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने एक छात्र के खिलाफ कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि विश्वविद्यालय और उनकी छवि धूमिल करने के लिए छात्र इंस्टाग्राम पर भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने पुलिस को बताया कि गीतानगर के अम्बेडकरनगर निवासी छात्र हर्ष सोनकर ने विवि और उनके खिलाफ कई दिनों से अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर विभिन्न वीडियो अपलोड और प्रसारित किए। इनमें कुलपति और विवि के खिलाफ ऐसे तत्व प्रसारित किए गए जो प्रथम दृष्टया झूठे, तथ्यहीन प्रतीत हो रहे हैं। इससे विवि के खिलाफ छात्रों और आमजनों में भ्रम और प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, सीएसजेएमयू के मीडिया प्रभारी और पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि हर्ष सोनकर कैंपस छात्र नहीं है। वह एक कॉलेज का है। वह सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय और कुलपति की छवि खराब करने के लिए भ्रामक और मिथ्या जानकारी प्रसारित कर रहा था। इस पर कुलपति की ओर से उसके खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन