फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CSJMU Unique Exemplar of Fuel Savings and Energy Conservation VC Prof Vinay Pathak Uses E Cart

CSJMU: ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण की अनूठी मिसाल, कुलपति प्रो. विनय पाठक ने किया ई-कार्ट का प्रयोग, कही ये बात

Tue, 12 May 2026 01:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 12 May 2026 01:51 PM IST
सार

Kanpur News: ईंधन संकट और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सीसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने ई-कार्ट से ऑफिस पहुंचकर एक नई मिसाल पेश की है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब परिसर को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त और ऊर्जा-सक्षम बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

विज्ञापन
Kanpur CSJMU Unique Exemplar of Fuel Savings and Energy Conservation VC Prof Vinay Pathak Uses E Cart
प्रो. विनय पाठक ई-कार्ट से पहुंचे ऑफिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में बढ़ते ईंधन संकट और ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने खुद पहल करते हुए मंगलवार सुबह अपनी सरकारी कार छोड़ ई-कार्ट से ऑफिस पहुंचकर सबको चौंका दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन



प्रो. विनय पाठक ने परिसर में ई-कार्ट का उपयोग कर यह संदेश दिया कि भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग अनिवार्य है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब परिसर के भीतर आवाजाही के लिए ई-वाहनों को प्राथमिकता दे रहा है, ताकि ईंधन की खपत कम की जा सके और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed