फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Csjm University employee Misdeed with a student

Kanpur: विश्वविद्यालय कर्मी ने छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोप- रिजल्ट सही कराने आई थी, होटल ले गया था कर्मचारी

Sat, 28 Jun 2025 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Jun 2025 10:21 PM IST
सार

Kanpur News: विश्वविद्यालय कर्मी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा ने कल्याणपुर एसीपी से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
Kanpur: Csjm University employee Misdeed with a student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी पर छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा रिजल्ट ठीक कराने आई थी, तभी कर्मचारी ने उसका शोषण किया। पीड़ित ने एसीपी कल्याणपुर से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिरहाना रोड निवासी छात्रा ने बताया ने कि मई 2024 में बीए द्वितीय वर्ष का रिजल्ट सही करने विश्वविद्यालय गई थी। वहां कार्यरत एक कर्मचारी ने रिजल्ट संशोधन के नाम पर दस हजार रुपए ले लिए।
विज्ञापन


इस दौरान उसने मोबाइल नंबर भी ले लिया। आरोप है कि कुछ दिनों की बातचीत के बाद वह उन्हें कल्याणपुर बारासिरोही स्थित होटल गया। वहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसका वीडियो भी बना लिया। उसी वीडियो का सहारा लेकर उसने कई बार मनमानी की। आरोप है कि न ही रिजल्ट सही कराया और न ही पैसे दिए। डर की वजह से उसने यह बात अपने घर में भी किसी को नहीं बताई। तबीयत खराब होने पर परिजनों को उसकी जानकारी हुई। तब पीड़ित ने अपनी मां के साथ आकर एसीपी कार्यालय में शिकायत की। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed