{"_id":"648e8a1d81678d80ff08d165","slug":"kanpur-crime-raped-by-taking-obscene-photos-pressured-to-change-religion-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: अश्लील फोटो खींच किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: अश्लील फोटो खींच किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 18 Jun 2023 10:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:29 AM IST
सार
Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में किशोरी की अश्लील फोटो खींचकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस कोर्ट में छात्रा के बयान कराएगी। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के रावतपुर में एक छात्रा की अश्लील फोटो खींचकर उसके साथ दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। रावतपुर में रहने वाली छात्रा की सहेली ने उसकी मुलाकात एक किशोर से कराई थी।
विज्ञापन
किशोर ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर राज नाम बताकर दोस्ती की। बहला-फुसलाकर उसकी अश्लील फोटो खींची और दबाव बनाकर दुष्कर्म भी किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित पक्ष ने किशोर के परिजनों से शिकायत की।
विज्ञापन
इस पर आरोपी के परिजनों ने छात्रा को अगवा कर जबरन निकाह कराने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं किशोर ने बात करने के लिए छात्रा की एक सहेली के जरिये मोबाइल भी पीड़ित के घर पहुंचाया। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन