फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crime: Dead body of youth found hanging

Kanpur: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 18 Sep 2022 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Sep 2022 11:18 AM IST
सार

कानपुर में युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव फंदे से लटकता मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur Crime: Dead body of youth found hanging
मृतक अरविंद (23) की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू के गुरु का पुरवा गांव में रविवार सुबह संदिग्ध हालत में 23 वर्षीय युवक का शव बांस के पेड़ में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


गुरु का पुरवा निवासी अरविंद उर्फ छोटू (23) मजदूरी करता था। भाभी हेमा के मुताबिक शनिवार शाम अरविंद थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकला था। रातभर घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अरविंद का शव उसी की शर्ट और बनियान के फंदे से बांस के पेड़ पर लटक रहा था।
विज्ञापन


बांस के पेड़ में करीब चार फीट की ऊंचाई पर गांठ बांधकर गले से फंदा कसा हुआ था। बड़े भाई धर्मेंद्र ने गांव के ही विशाल सिंह चंदेल पर आरोप लगाया कि वह भाई अरविंद को शनिवार दोपहर को साथ लेकर दिनभर दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद विशाल और अरविंद में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसपर विशाल ने कंट्रोल रूम पर अरविंद की भाभी हेमा के फांसी लगाने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना फर्जी होने पर दोनों को डांटकर घर से भगा दिया था। शाम को दोबारा नशे की हालत विशाल तमंचा लेकर घर पहुंच गया। जहां फिर से अरविंद से गाली गलौज हुई थी।


अरविंद थोड़ी देर बाद आने की बात कहकर घर से निकल गया था। जिसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। परिजनों ने विशाल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बिधनू थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed