{"_id":"615335028ebc3e623c586e73","slug":"kanpur-crime-case-of-misdeed-and-murder-of-girl-now-the-team-of-three-police-officers-will-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला: अब तीन पुलिस अफसरों की टीम करेगी विवेचना, जिसमें एक महिला दरोगा भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला: अब तीन पुलिस अफसरों की टीम करेगी विवेचना, जिसमें एक महिला दरोगा भी शामिल
Wed, 29 Sep 2021 10:55 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:55 AM IST
सार
आरोपी प्रतीक की गिरफ्तारी पिता के फ्लैट से पुलिस ने की थी। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी का स्थान लिखापढ़ी में दूसरा दर्शाया था। सीपी ने बताया कि मामले में आरोपी के माता-पिता की भी भूमिका जांची जा रही है।
विज्ञापन
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में 21 सितंबर को कल्याणपुर के गुलमोहर अपार्टमेंट में दुष्कर्म के बाद युवती को दसवीं मंजिल से फेंकने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने विवेचना के लिए टीम गठित की है। एडीसीपी पश्चिम समेत तीन पुलिसकर्मी केस की विवेचना करेंगे।
टीम में एक महिला दरोगा को भी शामिल किया गया है, ताकि किसी तरह के साक्ष्य न छूटे, जिससे कोर्ट में मजबूत पैरवी की जा सके। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि मामले की विवेचना एडीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव, महिला दरोगा सन्नो वर्मा व अन्य दरोगा पंकज कुमार करेंगे।
अब तक केस की विवेचना कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह कर रहे थे। लगातार पीड़ित परिजनों की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा विवेचना व साक्ष्य संकलन पर सवाल उठा रहीं थीं। इसी को ध्यान में रखकर फैसला लिया गया।
विज्ञापन
माता-पिता की भूमिका जांची जा रही
आरोपी प्रतीक की गिरफ्तारी पिता के फ्लैट से पुलिस ने की थी। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी का स्थान लिखापढ़ी में दूसरा दर्शाया था। सीपी ने बताया कि मामले में आरोपी के माता-पिता की भी भूमिका जांची जा रही है। पता किया जा रहा है कि क्या वारदात में किसी तरह से उनका हाथ है या नहीं। या साक्ष्य मिटाने में आरोपी का साथ दिया हो। अगर किसी तरह के साक्ष्य मिलते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।