फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Crime branch caught two miscreants while bargaining for pistol in Chamanganj

कानपुर: चमनगंज में पिस्टल की सौदेबाजी करते दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, सामने आया ये सच

Fri, 20 Aug 2021 10:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Aug 2021 10:54 PM IST
सार

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि दाउद के पास तमंचा था वो उसे अरशद को देने वाला था। बता दें कुछ दिन पहले शातिर बदमाश का पिस्टल संग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
 

विज्ञापन
Kanpur: Crime branch caught two miscreants while bargaining for pistol in Chamanganj
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर क्राइम ब्रांच ने पिस्टल की सौदेबाजी करते दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पिस्टल जेल में बंद एक बदमाश की थी, जिसे आरोपी ठिकाने लगाने वाले थे। हाल ही में बेकनगंज के शातिर बदमाश रेहान डी का पिस्टल संग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन


रेहान ने करीब सप्ताह भर पहले पूरी प्लानिंग के तहत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इधर रेहान डी की जमानत के लिए उसके गुर्गे रहमानी मार्केट निवासी मो. अरशद कुरैशी ने उसकी पिस्टल का सौदा 32 हजार रुपये में बेकनगंज निवासी दाउद अहमद के साथ कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को चमनगंज के हलीम कॉलेज के पास अरशद पिस्टल की सप्लाई दाउद को करने आया था। तभी क्राइम ब्रांच ने स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि दाउद के पास तमंचा था वो उसे अरशद को देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद पिस्टल खरीदने आया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई मो. आसिफ, एसआई अनूप कुमार, एसआई मो. फहीम, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल बंधन कटिहार, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल आदर्श कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed