फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Craft University to be established in Gujarat; 55 clusters to be set up nationwide

कानपुर: गुजरात में बनेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी, देश भर में 55 क्लस्टर, छह यूपी में खोले जाएंगे

Thu, 22 Oct 2026 08:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 22 Oct 2026 08:25 PM IST
सार

Kanpur News: अनार बेन बोली यूनिवर्सिटी की स्थापना अंतिम चरण में है। पांच कोर्स के शुरुआत होगी।
 

विज्ञापन
Kanpur: Craft University to be established in Gujarat; 55 clusters to be set up nationwide
अनारबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर के कारीगर को डिग्री दिलाकर अलग पहचान दिलाने के उद्देश्य से गुजरात में क्राफ्ट यूनिवर्सिटी खोले जाने की तैयारी है। गुजरात के अहमदाबाद में यूनिवर्सिटी बनाने के साथ देश भर में 55 क्लस्टर खोले जाएंगे। इसमें छह क्लस्टर यूपी में खोले जाने की तैयारी है। यह जानकारी ग्रामश्री और क्राफ्टरूट्स की संस्थापक अनारबेन पटेल ने कही। उन्होंने कहा कि यूपी में कानपुर के अलावा लखनऊ, खुर्जा, फिरोजाबाद, आगरा के नाम फाइनल है। छठे स्थान के लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अनारबेन ने कहा कि क्राफ्ट यूनिवर्सिटी खोले जाने का काम अंतिम चरण में है। मास्टर इन क्राफ्ट मैनेजमेंट समेत पांच कोर्स के साथ इसकी शुरुआत होगी। डिजाइन से स्नातक करने वाले छात्र जो क्राफ्ट में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स लाभप्रद होंगे। उन्होंने कहा कि देश में हर शहर की अपनी अलग पहचान है। इसलिए 55 क्लस्टर खोले जा रहे हैं, ताकि छात्र क्लस्टर में रहकर वहां का पारंपरिक ज्ञान अर्जित कर सकें। कानपुर में भी पारंपरिक लेदर के बजाए वह प्लांट बेस्ड क्लस्टर पर काम करने वाली संस्था की भी खोज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनारबेन ने बताया कि देश में करीब ढाई करोड़ से अधिक कारीगर है। चार साल की पढ़ाई में लोगों को डिग्री मिल जाती है, लेकिन वर्षों से पुश्तैनी काम को आगे बढ़ा रहे लोगों के पास अभी तक कोई डिग्री नहीं है। इसके लिए ही प्रयास किया जा रहा है।

यूपी का ओडीओपी सबसे बेहतर
वन डिस्टि्रक वन प्रोडक्ट पर यूपी में अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर काम हो रहा है। यूपी में ओडीओपी का सेंटर हैं, बुकलेट तैयार है जिसमें जिले के प्रोडक्ट की जानकारी है। कोई भी नया व्यक्ति सेंटर की मदद से सभी जिलाें की जानकारी हासिल कर सकता है। अन्य जिलों में इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed