फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cousin raped sister, police wait's for Tahrir

कानपुर: चचेरे भाई ने बहन संग किया दुष्कर्म, पिता ने किया विरोध तो पीटा, पुलिस को तहरीर का इंतजार

Sat, 12 Dec 2020 02:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Dec 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Cousin raped sister, police wait's for Tahrir
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में चचेरे भाई ने किशोरी से दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन पहले किशोरी ने पुलिस को आपबीती बताई। इस पर पीड़िता को पड़ोसी महिला के सुपुर्द करके पुलिस सो गई। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


हंसपुरम कच्ची बस्ती निवासी किशोरी (14) ने बताया कि उसके पिता मजदूर हैं। करीब ढाई साल पहले मां किसी के साथ चली गई थी। करीब एक महीने पहले घर में चचेरे भाई (रिक्शा चालक) ने दुष्कर्म किया। धमकाया कि मुंह मत खोलना। इसके करीब 15 दिन बाद वह आए दिन घर आकर दुष्कर्म करने लगा। पिता ने जब विरोध किया तो उन्हें भी पीटा। 
विज्ञापन


दो दिन बाद दिया था कार्रवाई का आश्वासन
करीब तीन दिन पहले आरोपी से डर कर वह घर के पास झाड़ियों में छिप गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता की दास्तां सुनी। इसके बाद उसे पड़ोसी महिला के सुपुर्द कर दो दिन बाद कार्रवाई करने की बात कहकर चले गए। महिला ने बताया कि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो तो पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed