{"_id":"6aca47b3b6519d047405b094","slug":"kanpur-couple-booked-for-swindling-1-84-lakh-under-pretext-of-house-construction-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मकान निर्माण के नाम पर 1.84 लाख ठगे, दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मकान निर्माण के नाम पर 1.84 लाख ठगे, दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 10 Oct 2026 07:42 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
हनुमंत विहार थाना
- फोटो : अमर उजाला
केशवनगर निवासी महिला ने बर्रा दो के युवक पर मकान निर्माण अधूरा छोड़ने और 1.84 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रीतू गुप्ता ने बताया कि मकान के बाहरी हिस्से की डिजाइन बनवाने के लिए उसने बर्रा-दो निवासी मोहित सक्सेना को नकद और यूपीआई से 1,84,500 रुपये दिए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि रकम लेने के बाद मोहित ने 50 से 55 हजार रुपये का ही काम कराया और बाकी अधूरा छोड़ दिया। संपर्क करने पर उसने फोन बंद कर लिया। आरोप है कि जब वह मोहित के घर पहुंची तो उसकी पत्नी ने अभद्रता की। रीतू ने पांच सितंबर को हनुमंत विहार थाने और उस्मानपुर चौकी में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। डीसीपी साउथ से गुहार लगाने के बाद हनुमंत विहार थाने में दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन