फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur countryside free from corona infection

कानपुर देहात कोरोना संक्रमण से हुआ मुक्त

Thu, 02 Sep 2021 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kanpur countryside free from corona infection
कानपुर देहात। शासन से मिली रिपोर्ट के अनुसार डीएम ने कानपुर देहात को कोरोना मुक्त घोषित किया है। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि कोविड-9 प्रदेश के 23 जिलों तक सीमित है। 30 अगस्त को भेजे गए सैंपलों में जिले के किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव नहीं आई। वहीं पिछले 20 दिनों में जिले में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। जिसके आधार पर कानपुर देहात को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में पिछले साल अप्रैल माह में झारखंड निवासी कोरोना संक्रमित पहला मरीज मिला था। जिसके बाद संक्रमितों की रफ्तार बढ़ती चली गई। इस साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर कहर बरपाया। संक्रमण से अब तक जिले में 96 लोगं की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 5894 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले बीस दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला है। इस पर जिले को कोरोना मुक्त घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जरूर लगवाएं वैक्सीन की दूसरी डोज
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने मेें लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि जिले मेें अब तक 5.10 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसके सापेक्ष दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली के बाद दूसरी डोज लगवाना महत्वपूर्ण है। तभी शरीर मेें कोरोना से बचाव की पूरी प्रतिरोधक क्षमता बना सकेगी। लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। (संवाद)
वैक्सीनेशन के दौरान उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस
रसूलाबाद। सीएचसी के मैटरनिटी विंग में बुधवार को कोविड वैक्सीन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूदगी में वैक्सीन लगवाई गई। पांच स्थानों में लगाए गए कैंप में कुल 13 सौ लोगों का टीकाकरण हुआ।
कोविड वैक्सीन के लिए सीएचसी में रोज भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ रही है। बुधवार को वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद भीड़ बढ़ गई। कोविड प्रोटोकॉल तोड़ लोग वैक्सीनेशन के लिए मारामारी करने लगे।

चिकित्सा अधीक्षक ने सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम अंजू वर्मा ने पुलिस भेजकर भीड़ नियंत्रित कराई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार को सीएचसी समेत 5 स्थानों पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। कुल 13 सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed