Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Corruption cases to be heard in the city ADJ Deepali Singh appointed as special judge

Kanpur: शहर में होगी भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई, ADJ दीपाली सिंह बनीं विशेष न्यायाधीश; ये जिले शामिल

Fri, 09 Jan 2026 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर
आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Jan 2026 02:19 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर मंडल के भ्रष्टाचार से संबंधित मुकदमों की सुनवाई अब लखनऊ के बजाय कानपुर नगर में होगी। हाईकोर्ट ने एडीजे दीपाली सिंह को विशेष न्यायाधीश नियुक्त कर मंडल के 6छह जिलों की फाइलों को कानपुर ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Corruption cases to be heard in the city ADJ Deepali Singh appointed as special judge
जिला एवं सत्र न्यायालय, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने के लिए बनाए गए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित कानपुर मंडल में दर्ज मुकदमों की सुनवाई अब कानपुर नगर में ही होगी। इस संबंध में सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर हाईकोर्ट ने विशेष न्यायाधीश की नियुक्ति कर दी है। अपर जिला जज 14 दीपाली सिंह को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार से संबंधित प्रदेश भर में दर्ज मुकदमों की सुनवाई के लिए लखनऊ में विशेष न्यायालय का गठन किया गया था, लेकिन प्रदेश भर में दर्ज होने वाले मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी जिससे मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हो रही थी। मुकदमों में कई महीनों की तारीख लग जाती थी, जिससे जल्द न्याय की मंशा पूरी नहीं हो पा रही थी। इस समस्या को देखते हुए मंडल स्तर पर विशेष न्यायालय का गठन कर मुकदमों की सुनवाई करने की बात तय हुई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

जल्द ही मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाएगी
इसी आधार पर हाईकोर्ट ने मंडल स्तर पर भ्रष्टाचार से संबंधित मुकदमों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी है। कानपुर में दीपाली सिंह को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है जो कानपुर नगर के अलावा कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद में इस अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों की सुनवाई करेंगी। लखनऊ के विशेष न्यायालय से मुकदमों की फाइलों को भी भेजा जा रहा है। जल्द ही कानपुर की कोर्ट में भी फाइलें आ जाएंगी और मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed