{"_id":"5e86b2868ebc3e6fd92a75af","slug":"kanpur-coronavirus-news-report-of-18-jamaats-including-four-foreigners-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चार विदेशियों समेत 18 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव, कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे 31 के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चार विदेशियों समेत 18 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव, कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे 31 के सैंपल
Fri, 03 Apr 2020 09:27 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर में नौ विदेशी समेत 22 जमातियों के सैंपल हैलट में लिए गए थे। इनमें से 18 की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। इनमें चार सैंपल विदेशी नागरिकों के हैं। बाकी की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
अफगानिस्तान की जमात में अफगानियों के अलावा ब्रिटेन और ईरान के लोग भी शामिल रहे हैं।
ये दिल्ली मरकज के बाद कानपुर आए थे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम बाबूपुरवा की सुफ्फा मस्जिद से इन्हें लाई और हैलट में भर्ती कराया। इसके अलावा गोला घाट, घाटमपुर, जाजमऊ, चमनगंज, बाबूपुरवा आदि स्थानों से तब्लीगी जमात के लोगों को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन के लिए निश्चित किए गए अस्पतालों में भर्ती कराया है।
लक्षण उभरने के बाद इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। गुरुवार को हैलट के मैटरनिटी वार्ड में चल रही फ्लू ओपीडी में 160 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
एक कोरोना संदिग्ध
एक व्यक्ति के कोरोना संदिग्ध पाए जाने के बाद उसका सैंपल जांच के लिए लिया गया। इसे लखनऊ भेजा जाएगा। कोरोना संदिग्ध रोगियों का सैंपल लेने के लिए अलग से केबिन की व्यवस्था की जा रही है। इसमें सैंपल लेने वाला व्यक्ति केबिन के अंदर रहेगा। रोगी को बाहर खड़ा करके सैंपल लिया जाएगा। इससे मेडिकल स्टाफ को संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा।