{"_id":"60ab42648ebc3e1156262e5f","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-prepared-herbal-spray-for-black-fungus-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रे ब्लैक फंगस के संक्रमण से बचाएगा: कानपुर के होनहारों ने किया कमाल, बेकिंग सोडा, नीम और लेमन ऑयल से किया तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्प्रे ब्लैक फंगस के संक्रमण से बचाएगा: कानपुर के होनहारों ने किया कमाल, बेकिंग सोडा, नीम और लेमन ऑयल से किया तैयार
Mon, 24 May 2021 11:56 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 24 May 2021 11:56 AM IST
सार
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, ब्लैक और व्हाइट फंगस ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। कानपुर से एक राहत भरी खबर आई है। कानपुर के होनहारों ने एक ऐसा स्प्रे तैयार किया है, जिससे फंगस को शरीर से नष्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के संक्रमण से बचाव के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र व बरेली में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के बॉयोटेक्नोलॉजी के शिक्षक डॉ. सौरभ मिश्रा और माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट डॉ. रिषभ चित्रांशी ने स्प्रे तैयार किया है।
दोनों शिक्षकों का दावा है कि अगर इस स्प्रे से कोविड मरीज के कमरे में व उसके आसपास प्रयोग हो रहे उपकरणों पर छिड़काव कर रखा जाए तो ब्लैक फंगस के संक्रमण से बचा जा सकता है। डॉ. सौरभ ने बताया कि कानपुर व लखनऊ की अलग-अलग लैब में इस स्प्रे का ब्लैक फंगस पर परीक्षण किया गया है।
उन्होंने बताया कि एक ग्राम बेकिंग सोडा को 400 मिली पानी में मिलाया। फिर 20 से 25 बूंद नीम ऑयल और एक मिली लेमन ऑयल को डालकर मिश्रण तैयार किया। उन्होंने कहा कि रोटी व पपीते पर लगे ब्लैक फंगस पर स्प्रे का छिड़काव किया। दो दिन छिड़काव के बाद देखा कि ब्लैक फंगस की ग्रोथ रुक गई और वह धीरे-धीरे खत्म भी होने लगा।