{"_id":"6097937b8ebc3ed62e745e36","slug":"kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-donate-plasma","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: डॉक्टर बहन की जान बचाने लखनऊ से आए प्लाज्मा देने, सात लोगों ने दान किया प्लाज्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: डॉक्टर बहन की जान बचाने लखनऊ से आए प्लाज्मा देने, सात लोगों ने दान किया प्लाज्मा
Sun, 09 May 2021 01:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 May 2021 01:19 PM IST
सार
अमर उजाला की मुहिम ‘आपका प्लाज्मा हराएगा कोरोना’ के तहत शनिवार को सात और कोरोना विजेताओं ने प्लाज्मा दान किया। साथ ही अन्य लोगों से भी प्लाज्मा दान करने की अपील की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करीब 17 दिन पहले कोरोना से जंग जीतने वाले कृष्णा नगर लखनऊ निवासी समीर ने शनिवार को अपनी बहन डॉ. रचना त्रिपाठी की जान बचाने के लिए हैलट ब्लड बैंक आकर प्लाज्मा दान किया। प्लाज्मा चढ़ने के बाद इलाज कर रहे डॉक्टर ने डॉ. रचना की हालत में सुधार की संभावना जताई। भाई ने रविवार को भी एक यूनिट प्लाज्मा चढ़वाने की व्यवस्था की है।
अमर उजाला की मुहिम ‘आपका प्लाज्मा हराएगा कोरोना’ के तहत शनिवार को सात और कोरोना विजेताओं ने प्लाज्मा दान किया। साथ ही अन्य लोगों से भी प्लाज्मा दान करने की अपील की। संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान के प्रयास से कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती पुष्पा देवी (52) के लिए अकीरत जैन ने स्नेह ब्लड बैंक जाकर प्लाज्मा दान किया।
शास्त्री नगर निवासी ट्रांसपोर्ट जसबीर सिंह ने दोस्त राहुल भाटिया की रिश्तेदार सरिता गुलाटी के लिए हैलट ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान किया। इसी तरह फार्च्यून हॉस्पिटल में भर्ती अविरल तिवारी के लिए कोरोना विजेता अंजलि अरोड़ा ने, मधुराज में भर्ती अनूप कपूर के लिए राजीव, प्रकाश आहूजा के मरीज के लिए संजय कुमार मंदानी ने, फार्च्यून में भर्ती रोहन सिंह के लिए वरुण शर्मा ने हैलट ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान किया।
विज्ञापन
प्लाज्मा लेने या दान करने के लिए करें संपर्क
संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष ने बताया कि किसी भी कोरोना मरीज के लिए प्लाज्मा लेने के लिए उनके तीमारदार या जो कोरोना विजेता प्लाज्मा दान करने की इच्छुक हैं, वे उनके मोबाइल नंबर 91336481234 पर संपर्क कर सकते हैं।