फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, death due to coronavirus in Kanpur

खिलवाड़: हैलट ने कबूलीं 13 और पुरानी मौतें, 1819 पहुंचा कानपुर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा

Thu, 10 Jun 2021 12:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Jun 2021 12:14 AM IST
सार

हैलट प्रबंधन थोड़ा-थोड़ा करके मौतों के मामले बता रहा है लेकिन निजी कोविड अस्पताल अभी मौतों की सूची दबाए हुए हैं। यह माना जा रहा है कि हैलट के अलावा निजी अस्पतालों में अभी कम से कम सौ मामले और होंगे जिनकी डाटा फीडिंग नहीं की गई है।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, death due to coronavirus in Kanpur
कोरोना से मौत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कानपुर के हैलट अस्पताल में कोरोना से 13 और पुरानी मौतों का खुलासा हुआ है। इन मौतों को राज्य कोविड पोर्टल में दर्ज नहीं किया गया था। फाइलें पलटी गईं तो पता चला कि 13 और रोगी कोरोना के कारण काल के गाल में चले गए थे। बुधवार को इन मौतों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1819 पहुंच चुकी है। वहीं, बुधवार को किसी कोविड रोगी की मौत नहीं हुई, सिर्फ छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हर रोज किस्तों में निकल रही कोरोना रोगियों की मौतों की सूची जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम पर सवालिया निशान लगा रही है।
विज्ञापन


हैलट प्रबंधन थोड़ा-थोड़ा करके मौतों के मामले बता रहा है लेकिन निजी कोविड अस्पताल अभी मौतों की सूची दबाए हुए है। यह माना जा रहा है कि हैलट के अलावा निजी अस्पतालों में अभी कम से कम सौ मामले और होंगे जिनकी डाटा फीडिंग नहीं की गई है। निजी अस्पतालों ने बीच में कुछ कोरोना डेथ बताईं, इसके बाद सन्नाटा खींच लिया। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह का कहना है कि सभी मौतों और संक्रमितों के डाटा फीडिंग की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर एक नजर
कुल संक्रमित- 82568
अस्पतालों में ठीक हुए- 11272
होम आइसोलेशन में ठीक हुए- 69215
कोरोना एक्टिव केस- 262
कोरोना संदिग्धों की सैंपलिंग- 8840

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed