फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Coronavirus Cases: 18 more deaths from corona, 1223 infected in 24 hours

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 18 और मौतें, 24 घंटे में 1223 संक्रमित मिले

Mon, 03 May 2021 02:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 May 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Coronavirus Cases: 18 more deaths from corona, 1223 infected in 24 hours
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
कानपुर में कोरोना के संक्रमण में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। रविवार को पांच दिन में सबसे कम 1223 नए संक्रमित मिले, जबकि इसके दोगुना 2484 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। वहीं 18 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें से सात की मौत 24 घंटे के भीतर हुई।
विज्ञापन


11 मौतों का ब्योरा पोर्टल पर देरी से अपडेट किया गया। हालांकि, होम आइसोलेशन में हुई मौत का ब्योरा इसमें शामिल नहीं है। इससे मौतों की संख्या सरकारी आंकड़ों से अधिक हो सकती है। हैलट में सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि कांशीराम अस्पताल में तीन रामा मेडिकल कॉलेज और मधुराज नर्सिंगहोम में दो-दो संक्रमितों की जान गई।
विज्ञापन


 

इसके अलावा कुलवंती अस्पताल, एसआईएस हॉस्पिटल, चांदनी नर्सिंगहोम और फैमिली हॉस्पिटल में एक-एक रोगी की मौत हुई। इनमें से कुछ रोगियों में सिर्फ कोरोना के लक्षण थे। अब तक शहर में 72 हजार 978 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 55 हजार 288 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हुए हैं।

कोरोना से अब तक 1205 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 2242 मरीज होम आइसोलेशन और 42 मरीज अस्पतालों में स्वस्थ हुए। एक्टिव केस 16 हजार 485 हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को 7066 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए। 1103 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान और 5963 सैंपल रुटीन में लिए गए हैं।

कब कितने संक्रमित मिले
28 अप्रैल 2340
29 अप्रैल 1656
30 अप्रैल 1992
01 मई 1340
02 मई 1223
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed