फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Coronavirus Cases: 18 deaths due to corona in 24 hours, 407 newly infected

Kanpur Coronavirus Cases: 24 घंटे में कोरोना से 18 मौतें, 407 नए संक्रमित

Wed, 12 May 2021 02:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 12 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Coronavirus Cases: 18 deaths due to corona in 24 hours, 407 newly infected
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
24 घंटे में कोरोना से 18 रोगियों की मौत हो गई। 407 नए केस और मिले हैं। मौतों का यह आंकड़ा शहर के 10 अस्पतालों का है। मौतों की संख्या और अधिक हो सकती है। होम आइसोलेशन और नर्सिंगहोमों में मौत का आंकड़ा अपडेट नहीं है।
विज्ञापन


अब तक नगर में कोरोना से 1513 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमित पांच रोगियों की मौत हैलट में हुई है और दो रोगी रामा मेडिकल कालेज में मरे हैं। इसके अलावा दो रोगी मान्यवर कांशीराम अस्पताल, दो रोगी नारायणा मेडिकल कालेज, एक रोगी जीटीबी अस्पताल, एक रोगी केएमसी, एक रोगी एसआईएस अस्पताल, एक रोगी कुलवंती, एक रोगी मधुराज और दो रोगियों की मौत न्यू लीलामणी अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन


संक्रमित लोगों की संख्या घट रही है लेकिन मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। सोमवार को लिए गए 9633 सैंपलों में 407 नए संक्रमित मिले हैं। इलाज से 1227 रोगी ठीक भी हुए हैं। 88 मरीज अस्पतालों से 1139 होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैलट से 46, जीटीबी से 19, कांशीराम अस्पताल से दो, न्यू लीलामणी अस्पताल से एक, लाइफ ट्रान से एक, एसपीएम से एक, प्रिया से तीन, ग्रेस से एक, मरियमपुर से एक, रीजेंसी से एक, मधुराज से आठ, मेडि हेल्प से चार रोगी डिस्चार्ज किए गए। अब तक कोरोना के कुल संक्रमित 79 हजार 921 मिल चुके हैं। इनमें 70 हजार 947 ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध नौ हजार 766 लोगों के सैंपल लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed