फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Coronavirus Cases: 17 deaths due to corona, 307 newly infected

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 17 मौतें, 307 नए संक्रमित, अस्पताल आने वाले रोगियों की हालत गंभीर

Thu, 13 May 2021 10:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 13 May 2021 10:35 PM IST
सार

कानपुर में गुरुवार को 17 और रोगियों की मौत हो गई। शहर के अलग-अलग आठ अस्पतालों में रोगियों की मौत हुई है। इसके अलावा घरों और नर्सिंगहोमों में भी रोगी मरे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Coronavirus Cases: 17 deaths due to corona, 307 newly infected
कोरोना वायरस से मौतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 17 और रोगियों की मौत हो गई। शहर के अलग-अलग आठ अस्पतालों में रोगियों की मौत हुई है। इसके अलावा घरों और नर्सिंगहोमों में भी रोगी मरे हैं। उनका आंकड़ा अभी अपडेट नहीं है। अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1553 हो गई है। एक्टिव केस 6055 हैं। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित चार रोगियों की मौत हैलट में हुई है और पांच रोगी रामा मेडिकल कालेज में मरे हैं। इसके अलावा मान्यवर कांशीराम अस्पताल में दो रोगियों, जीटीबी हॉस्पिटल में एक रोगी, प्रिया अस्पताल में एक, फॉर्चून हॉस्पिटल में दो, कृष्णा हॉस्पिटल में एक और एक रोगी की मौत अपोलो हॉस्पिटल में हुई है।
विज्ञापन


हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल का आईसीयू फुल है। जो रोगी हैलट रेफर किए जा रहे हैं, उनकी हालत गंभीर है। आक्सीजन सेच्युरेशन 50 फीसदी के नीचे हैं। वहीं गुरुवार को 307 नए संक्रमित मिले और अस्पतालों, होम आइसोलेशन में कुल 908 रोगी संक्रमण मुक्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 80 हजार 504 है। इनमें 72 हजार 896 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 8186 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें 1008 विशेष सर्विलांस अभियान और 7178 सैंपल रूटीन में लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed