फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Corona: Kanpuriya artists also came forward to defeat Corona

कोरोना को हराने कनपुरिया कलाकार भी आए आगे, कोई चुटकुले सुना रहा, तो किसी ने बनाई शार्ट फिल्म

Tue, 21 Apr 2020 09:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 Apr 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Corona: Kanpuriya artists also came forward to defeat Corona
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
कोरोना महामारी से लड़ाई में शहर के गायक, हास्य कलाकार, अभिनेता और रंगमंच कर्मी भी शामिल हो चुके हैं। वे अपने घरों से ही गीत, जोक्स, शार्ट फिल्म और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करके लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वे लगातार लोगों को घर में डटे रहने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालातों को सुधर जाने दो...
हवा में छुप कर बैठा है दुश्मन, उसे तुम मर जाने दो, घूम लेना जी भर के यारो, यह पल गुजर जाने दो, हालात ऐसी नहीं कि घर से निकले, हालातों को जरा सुधर जाने दो... यह गीत बॉलीवुड के मशहूर गायक कानपुर निवासी अंकित तिवारी ने तैयार किया है। इस गीत को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस गीत के जरिए वह लोगों से घरों पर डटे रहने की अपील कर रहे हैं। अंकित ने बताया की यह गाना उन्होंने घर पर ही शूट किया है। वह घर पर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।  
विज्ञापन


हंसाते हुए कर रहे जागरूक  
कानपुर से अन्नू अवस्थी बोल रहे हैं... यह डायलॉग आपने कभी न कभी सुना ही होगा। इस डायलॉग और कॉमेडी से अलग पहचाने बनाने वाले कॉमेडियन अन्नू अवस्थी लॉकडाउन का पालन कैसे कर रहे हैं, इस दौरान वे क्या कर रहे हैं, इसे लेकर उन्होंने चुटीले अंदाज में वीडियो तैयार किए हैं। सभी को उनके वीडियो काफी पसंद आ रहे हैं। लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वह वीडियो के जरिए लोगों से लॉकडाउन के पालन की लगातार अपील कर रहे हैं। वह कहते हैं कि उनका वीडियो बनाने का एक ही मकसद है कि लोग लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें और घर पर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूट्यूब पर अपलोड की कोरोना-19 फिल्म
शहर के रंग कर्मियों ने शार्ट फिल्म कोरोना -19 यूट्यूब पर रिलीज की है। यह शॉर्ट फिल्म बाला फिल्म में आयुष्मान खुराना के नाना का रोल निभाने वाले उमेश शुक्ला ने रंगकर्मी डा. ओमेन्द्र कुमार के निर्देशन मे बनाई है। फिल्म की शुरुआत वर्ष 2044 में नाटक के रिहर्सल से होती है।

रिहर्सल में खाली समय में बैठे रंगकर्मी पुराने दौर की यादें साझा कर रहे होते हैं जिसमें वर्ष 2020 में आई महामारी कोरोना का जिक्र छिड़ जाता है। फिर एक के बाद एक कलाकार करुणा की दस्तक और उससे और उससे जुड़े संघर्षों के बारे में बयां करते हैं।
 

फिल्म के जरिए लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। इस शार्ट फिल्म में विजयभान सिंह, शालिनी गुप्ता, जब्बार अकरम (उन्नाव), दीपक राज राही, पूजा श्रीवास्तव, विजय भास्कर, राजकुमार पाल, नीलू सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, आकृति मिश्रा के साथ ही भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मियों ममता चोपड़ा, सुनील राज व आरती विश्वकर्मा ने भी अभिनय किया है।  

वीडियो के जरिए  दूसरों को भी सिखा रहे
बाला, कनपुरिया जैसी फिल्मों में किरदार निभाने वाले कानपुर के अग्रज पांडे लॉकडाउन के वक्त का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दौरान घर पर रहकर वह अपनी अंग्रेजी सुधार रहे हैं। वह अपने वीडियो बनाकर यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड कर रहे हैं।

वह दूसरे लोगों को भी सिखा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि देश में जो महामारी आई है वह जल्द ही खत्म हो जाएगी और जिंदगी पटरी पर आ जाएगी। खुद को मोटिवेट रखने और सकारात्मक विचारों के लिए वह खुद में सुधार ला रहे हैं। वह लोगों से घर पर रहने की अपील भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed