फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Controversy erupts over the web series Ghuskhor Pandit Brahmin Mahasabha expresses strong objection

Kanpur: वेब सीरीज घूसखोर पंडत पर बवाल; ब्राह्मण महासभा ने जताई कड़ी आपत्ति, सीएम योगी को ज्ञापन भेजा

Sat, 07 Feb 2026 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Feb 2026 02:38 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा ने नेटफ्लिक्स की सीरीज घूसखोर पंडत को अपमानजनक बताते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम योगी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने सीरीज पर प्रतिबंध और इसके जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Kanpur Controversy erupts over the web series Ghuskhor Pandit Brahmin Mahasabha expresses strong objection
जानकारी देते अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर मे अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित वेब सीरीज घूसखोर पंडत को विवादास्पद और समाज विरोधी बताते हुए इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कानपुर जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन भेजकर आरोप लगाया है कि यह सीरीज एक विशेष समुदाय (ब्राह्मण) को लक्षित करके जातिगत अपमान फैला रही है और सामाजिक आक्रोश पैदा कर रही है।

विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. वीरेंद्र दुबे और प्रांतीय अध्यक्ष पं. नरेंद्र द्विवेदी के द्वारा इस पत्र में कहा गया है कि सीरीज का शीर्षक और उसकी सामग्री ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक है, जिससे विभिन्न सामाजिक संगठनों में रोष है। मांग पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सीरीज के निर्देशक और टीम के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई करें और वेब सीरीज पर रोक लगवाएं।

विज्ञापन



मामले पर सरकारी कार्रवाई का इंतजार
ब्राह्मण महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की अपील की है। संगठन की ओर से पत्र जारी करने वालों में राष्ट्रीय महामंत्री पं. नरेश चंद्र त्रिपाठी, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पं. वरुण मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. असीम बाजपेयी और प्रांतीय महामंत्री पं. ओम नारायण त्रिपाठी शामिल हैं। फिलहाल, इस मामले पर सरकारी कार्रवाई का इंतजार है। यह मामला ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित सामग्री और सामाजिक संवेदनशीलता के बीच चल रही बहस को एक बार फिर उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed