फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Contract worker suffers electric shock while climbing a pol falls 25 feet and dies at Hallet Hospital

कानपुर: पोल पर चढ़े संविदा कर्मी को लगा करंट, 25 फीट नीचे आकर गिरा, हैलट अस्पताल में तोड़ा दम, लापरवाही का आरोप

Fri, 02 Oct 2026 04:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 02 Oct 2026 04:34 PM IST
सार

Kanpur News: गोविंद नगर थाना क्षेत्र में फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े संविदा लाइनमैन की करंट लगने और 25 फीट ऊंचाई से सड़क पर गिरने के कारण मौत हो गई। आरोप है कि लाइन मरम्मत के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दिए जाने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Kanpur Contract worker suffers electric shock while climbing a pol falls 25 feet and dies at Hallet Hospital
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम बिजली का फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े केस्को के संविदा लाइनमैन लाला (48) को अचानक करंट लग गया। झटका लगते ही वह करीब 25 फीट ऊंचाई से सड़क पर जा गिरे। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल से हैलट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से उन्नाव के औरास निवासी लाला की तैनाती गोविंद नगर के उद्योग कुंज केस्को क्षेत्र में थी।

विज्ञापन

परिवार में पत्नी सुमन, बेटा विकास और बेटी वैष्णवी हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे क्षेत्र में फाल्ट आने की सूचना के बाद लाला साथी कर्मचारी के साथ करीब साढ़े पांच बजे मौके पर पहुंचे थे। वह पोल पर चढ़कर लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई। पोल में करंट दौड़ने से वह उसकी चपेट में आ गए और करीब 25 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे।

विज्ञापन

तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
हादसे के बाद साथी कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। साथी कर्मचारी उन्हें लेकर हैलट पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटे विकास समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गोविंद नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों और परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed