{"_id":"6159f6038ebc3e628e039acf","slug":"kanpur-constable-beaten-up-inside-bar-video-goes-viral-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बार के अंदर सिपाही को पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बार के अंदर सिपाही को पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
सार
जूही थाना प्रभारी संतोष आर्य ने बताया कि सिपाही के संबंध में वह पूर्व में ही अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सिपाही थाने न आकर वर्दी पहन कर बार में बैठा शराब पी रहा था। तभी विवाद के बाद आरोपियों ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन
सिपाही से मारपीट करने के आरोपी नवीन व गौरव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जूही गोशाला के पास स्थित बार में रविवार को बहस के बाद दो युवकों ने जूही थाने में तैनात सिपाही भुवनेश कुमार को जमकर पीटा। वर्दी का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए बाहर लाए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सिपाही थाने न आकर बार में शराब पी रहा था। किदवई नगर थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर सिपाही की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एच ब्लॉक निवासी नवीन मिश्रा व गौरव शुक्ला मिलकर सिपाही को पीटते नजर आ रहे हैं।
सिपाही की तहरीर पर दोनों के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट, गालीगलौज व मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि सिपाही भुवनेश की तैनाती जूही थाने में है। वह बीती 26 सितंबर से गैरहाजिर है।
विज्ञापन
इसके पहले वह फरवरी में भी थाने से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर हो गया था। इस संबंध में विभागीय कार्रवाई के लिए सिपाही की रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजी गई है। वहीं, जूही थाना प्रभारी संतोष आर्य ने बताया कि सिपाही के संबंध में वह पूर्व में ही अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सिपाही थाने न आकर वर्दी पहन कर बार में बैठा शराब पी रहा था। तभी विवाद के बाद आरोपियों ने उसे पीट दिया।