फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur connection to fake rabies vaccine Crime Branch raids premises agency operator detained

यूपी: नकली रेबीज वैक्सीन का कानपुर कनेक्शन, क्राइम ब्रांच का छापा, एजेंसी संचालक हिरासत में, पूछताछ जारी

Wed, 23 Sep 2026 04:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 23 Sep 2026 04:27 PM IST
सार

Kanpur News: दिल्ली में पकड़ी गई कथित नकली एंटी-रेबीज वैक्सीन अभयरब का तार अब कानपुर से जुड़ता दिख रहा है। दिल्ली क्राइम ब्रांच और यूपी ड्रग विभाग ने मामले की पड़ताल शुरू करते हुए बिरहाना रोड स्थित न्यू आरजे एजेंसीज के मालिक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Kanpur connection to fake rabies vaccine Crime Branch raids premises agency operator detained
न्यू आरजे एजेंसीज - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में पकड़ी गई कथित नकली रेबीज वैक्सीन का कनेक्शन कानपुर से जुड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली के भागीरथ पैलेस में छापेमारी के दौरान 481 यूनिट कथित नकली अभयरब वैक्सीन बरामद होने के बाद जांच में इसकी सप्लाई कानपुर की एक एजेंसी से होने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच अब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बिरहाना रोड स्थित न्यू आरजे एजेंसीज के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित नकली वैक्सीन कहां तैयार की गई, कानपुर तक कैसे पहुंची और यहां से किन-किन जिलों या स्थानों पर इसकी आपूर्ति की गई।

विज्ञापन





एंटी रेबीज वैक्सीन की बताई जा रही है किल्लत
जानकारी के अनुसार कानपुर में हर महीने करीब 5000 -6000 एंटी रेबीज इंजेक्शन अभयरब की बिक्री होती है। इसकी एमआरपी 300 से 350 रूपये है। कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से इन दिनों एंटी रेबीज वैक्सीन की किल्लत बताई जा रही है। ऐसे में जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इसी कमी का फायदा उठाकर नकली वैक्सीन का नेटवर्क, तो सक्रिय नहीं हुआ।

विज्ञापन

न्यू आरजे एजेंसीज पर छापे की बात से इनकार
इधर, यूपी ड्रग विभाग ने कानपुर की संबंधित एजेंसी समेत दो स्थानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों की जांच में वैक्सीन के स्रोत, खरीद-बिक्री के दस्तावेज और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। कथित नकली वैक्सीन के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। हालांकि, दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने न्यू आरजे एजेंसीज पर छापे की बात से इनकार किया है। उनका कहना है न्यू आरके एजेंसीज मंगलवार से ही बंद है। पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed