फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur connection in kamlesh tiwari murder case

कमलेश तिवारी हत्याकांड: लखनऊ जाने के लिए हत्यारों ने कानपुर सेंट्रल से बदली थी ट्रेन

Sun, 20 Oct 2019 04:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Oct 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
kanpur connection in kamlesh tiwari murder case
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के चर्चित कमलेश तिवारी हत्याकांड के तार अब कानपुर से भी जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। लखनऊ एसटीएफ ने पहले कानपुर देहात से शनिवार रात को एक युवक काे उठाया फिर जानकारी लगी कि हत्यारे उद्योग नगरी एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। इसके बाद वो लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन


शनिवार रात को एसटीएफ हत्यारों का कानपुर कनेक्शन जानने के लिए सेंट्रल स्टेशन पहुंची। टीम ने सेंट्रल स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरपीएफ और जीआरपी के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के साथ ही स्टेशन अधीक्षक से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा ने बताया कि एसटीएफ स्टेशन परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांच के लिए अपने साथ ले गई है। खुफिया एजेंसियां यह जानने के प्रयास में लगी हैं कि हत्यारे कानपुर से लखनऊ तक किस साधन से गए थे।

टीम को इस बात का भी शंका है कि हत्यारों को कानपुर में किसी ने स्टेशन पर रिसीव किया हो और कार से लखनऊ छोड़ने गया हो। इसी के चलते उन्नाव, लखनऊ के बीच नवाबगंज टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed