फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur conman defrauded even Dubai royal family swindling them out of crores of rupees by promising profits

Kanpur: महाठग ने दुबई के शाही परिवार को भी ठगा, ज्यादा मुनाफा दिखाकर लगाया करोड़ों का चूना, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 14 Dec 2025 06:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Dec 2025 06:41 AM IST
सार

Kanpur News: महाठग रविंद्र नाथ सोनी ने फॉरेन एक्सचेंज और सोने में निवेश के नाम पर दुबई के शाही परिवार के सदस्य को कई मिलियन दिरहम का चूना लगाया। इसकी जानकारी देने के लिए पीड़ित सदस्य शनिवार को कानपुर आकर पुलिस अधिकारियों से मिला।

विज्ञापन
Kanpur conman defrauded even Dubai royal family swindling them out of crores of rupees by promising profits
साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी को लेकर जाते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाठग रविंद्र नाथ सोनी ने दुबई के शाही परिवार को भी ठगी का शिकार बनाया है। शाही परिवार के सदस्य ने शनिवार को शहर आकर पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। बताया कि आरोपी ने उन्हें कई मिलियन दिरहम का चूना लगाया है। हालांकि, उन्होंने जल्द ही वास्तविक राशि की जानकारी देने के लिए कहा है।

विज्ञापन

बताया कि उन्हें फॉरेन एक्सचेंज और सोने में निवेश के नाम पर ठगा गया। दुबई के शाही परिवार के सदस्य ने बीते दिनों कमिश्नरी पुलिस से संपर्क कर ठगी के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शहर आकर पूरी बात विस्तार से बताने को कहा था। इसके चलते पीड़ित सदस्य शनिवार सुबह शहर आए।

विज्ञापन

Kanpur conman defrauded even Dubai royal family swindling them out of crores of rupees by promising profits
साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी को लेकर जाते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala

निवेश पर काफी ज्यादा मुनाफे का भरोसा दिलाया
उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें रविंद्रनाथ की गिरफ्तारी की सूचना वहां की मीडिया से मिली थी। सोनी से उनकी मुलाकात एक करीबी ने कराई थी। यह मुलाकात एक होटल में पार्टी के दौरान हुई थी। उसने अपने कारोबार में ज्यादा रकम के निवेश पर काफी ज्यादा मुनाफे का भरोसा दिलाया था। कंपनी द्वारा फॉरेन एक्सचेंज और सोने में निवेश की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

Kanpur conman defrauded even Dubai royal family swindling them out of crores of rupees by promising profits
खली और सोनू सूद के साथ मौजूद ठग - फोटो : amar ujala

अचानक गिरफ्तारी की खबर ने चौंकाया
सदस्य ने पुलिस को बताया कि सोनी ने उनका भरोसा जीतने के लिए जापान, फ्रांस और मलेशिया जैसे देशों के कई बड़े निवेशकों के बारे में बताया था।  इस पर उन्होंने कई मिलियन दिरहम का निवेश किया। आरोपी ठग ने कई बार सोने की ईंट और अच्छा लाभांश भी दिया। इसके बाद भरोसा बढ़ने पर उन्होंने निवेश की राशि बढ़ा दी थी। इसके बाद उसकी अचानक गिरफ्तारी की खबर ने चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed