फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Complaint to Election Commissioner regarding removal of Muslim BLO from Sisamau

Kanpur: सीसामऊ से मुस्लिम बीएलओ हटाने की शिकायत निर्वाचन आयुक्त से की

Wed, 28 Aug 2024 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Complaint to Election Commissioner regarding removal of Muslim BLO from Sisamau
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उपचुनाव के मद्देनजर सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से मुस्लिम बीएलओ हटाने के मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की गई है। अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए काम करने वाली सोसाइटी फॉर अपलिफ्टमेंट ऑफ माइनॉरिटीज का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखनऊ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव की पारदर्शिता को लेकर 15 मुस्लिम बीएलओ को हटाया जाना गंभीर मामला बताया। इस पर आयुक्त ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सोसाइटी के अध्यक्ष एसएएस किरमानी और उपाध्यक्ष डॉ. तारिक रजा फातमी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। निर्वाचन आयुक्त को बताया गया कि सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में जल्दी ही उपचुनाव होने की उम्मीद है। मुस्लिम बीएलओ को गैर-मुस्लिम बीएलओ से बदलने को अनुचित बताया गया। इसे सांप्रदायिक भेदभाव बताने के साथ चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाया गया। इस निर्णय के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। किरमानी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया कि उठाई गई चिंताओं को संबोधित करने के लिए शीघ्र और उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed