{"_id":"66cf55e7c84bd7ee0500efee","slug":"kanpur-complaint-filed-against-four-policemen-on-charges-of-harassment-and-extortion-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रताड़ना, फिरौती के आरोप में एसओ, दो एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रताड़ना, फिरौती के आरोप में एसओ, दो एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज
Wed, 28 Aug 2024 10:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:25 PM IST
सार
Kanpur News: गांजा संग बदमाश पकड़ने के दौरान नवाबगंज-काकादेव पुलिस के बीच तनातनी हुई थी। मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गांजा संग दो बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर काकादेव और नवाबगंज पुलिस के बीच हुई तनातनी के बीच एक नया मोड़ आ गया है। गिरफ्तार युवक की पत्नी पांडु नगर निवासी राधा कश्यप के प्रार्थना पत्र पर सीजेएम सूरज मिश्रा ने नवाबगंज थाना प्रभारी रोहित तिवारी, गंगा बैराज चौकी इंचार्ज विपिन कुमार, पांडु नगर चौकी के एसआई राहुल शुक्ला, गंगा बैराज चौकी के सिपाही हिम्मत सिंह व चार-पांच अन्य व्यक्तियों के खिलाफ परिवाद दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं। फाइल स्थानांतरित कर दी गई है। अगली सुनवाई एसीजेएम प्रथम की अदालत में 20 सितंबर को होगी।
राधा ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया था। इसमें कहा था कि सादी वर्दी में नवाबगंज थाने की पुलिस कुछ अज्ञात लोगों के साथ 15 अक्टूबर 2023 की शाम लगभग 5 बजे राधा के घर पहुंची और पति विनोद कश्यप व पड़ोस में रहने वाले देवर सौरभ को उठा ले गई। राधा ने काकादेव थाने में शिकायत भी की। इसी सदमे में राधा के पिता की मौत हो गई। राधा ने नवाबगंज थाने जाकर थानेदार रोहित तिवारी से पिता के अंतिम संस्कार के लिए पति व देवर को छोड़ने की बात कही तो उसे डरा-धमकाकर भगा दिया गया। अगले दिन दोनों को फर्जी तरीके से गांजा बरामद दिखाकर जेल भेज दिया गया।

Trending Videos
जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पति ने बताया कि पुलिस वाले उन्हें घर से उठाकर गंगा बैराज चौकी ले गए थे, जहां उनसे चौकी की सफाई कराई, जूते पॉलिश कराए, अप्राकृतिक कार्य भी कराए और छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर अगले दिन जबरन कागजों पर दस्तखत करवाकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
30 नवंबर को चौकी इंचार्ज विपिन चार-पांच लोगों के साथ घर आए और राधा व उसकी बेटी के अपहरण, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी भी दी। कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी तो कलक्टरगंज के सहायक पुलिस आयुक्त की रिपोर्ट में कहा गया कि विनोद व सौरभ को गंगा बैराज के पास से गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी रंजिश में राधा ने झूठे आरोप लगाए हैं। मामले की सच्चाई जानने के लिए कोर्ट ने परिवाद दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं।