फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Commissionerate police lax in redressal of complaints, got 73rd rank

Kanpur: शिकायतों के निस्तारण में कमिश्नरी पुलिस फिसड्डी, 73वीं रैंक मिली

Thu, 29 Dec 2022 09:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Dec 2022 09:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Commissionerate police lax in redressal of complaints, got 73rd rank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की शिकायतों के निस्तारण में कानपुर पुलिस लगातार फिसड्डी साबित हो रही है। नवंबर की जारी की गई रैंकिंग में शहर पुलिस को 73वां स्थान मिला है। शासन से भी इसके लिए अफसरों को फटकार लगी और निर्देशित किया गया है कि कार्यशैली में सुधार करें।

विज्ञापन


लोग घर बैठकर जन सुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए अधिकतम 28 दिन का समय निस्तारण के लिए पुलिस को दिया जाता है। मामूली शिकायतों के लिए एक सप्ताह व 15 दिनों का भी समय दिया जाता है। शासन खुद अपने स्तर से इसकी मॉनिटरिंग करता है। दिसंबर में नवंबर महीने की रैंकिंग जारी की गई, इसमें शहर को 73वीं रैंक मिली। रैंकिंग कई बिंदुओं पर की जाती है। इसमें सबसे अहम प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व फीडबैक का बिंदु है। पुलिस अफसर बिना जांच पड़ताल फर्जी रिपोर्ट लगाकर कागजों में शिकायतों का निस्तारण कर देते हैं, इस कारण रैंकिंग गिरी है।

विज्ञापन

चकेरी व घाटमपुर सर्किल की लंबित शिकायतें सबसे अधिक रहीं। शहर के कुछ सर्किल का काम इसमें बेहतर है। लेकिन ओवरऑल रैकिंग गिर गई। यह हाल तब है जब कुछ दिन पहले पुलिस कमिश्नर ने खुद इस संबंध में सभी थानेदारों व अफसरों के साथ मीटिंग की। सभी को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण समय पर करें। 

तीसरी बार नहीं हुआ सुधार 
सितंबर व अक्तूबर महीने की रैंकिंग में भी शहर पुलिस का प्रदर्शन खराब ही रहा था। दोनों बार 74वीं रैंक मिली थी। इस बार 73वीं मिली।

आईजीआरएस की शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द इसमें सुधार होगा।- बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed