फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur club will be in collaboration with formulating Achiever Award

कानपुर क्लब के सहयोग से होगा रूपायन अचीवर अवार्ड

Thu, 10 Dec 2015 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 10 Dec 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur club will be in collaboration with formulating Achiever Award

‘अमर उजाला’ की बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत 16 दिसंबर को आयोजित रूपायन महिला अचीवर अवार्ड के आयोजन में कानपुर क्लब का विशेष सहयोग है।

विज्ञापन


क्लब के सचिव अतुल अग्रवाल और डायरेक्टर फाइनेंस नितिन गुप्ता का कहना है कि महिला सशक्तीकरण की यह पहल शानदार है। क्लब और उसके सदस्य अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम, अचीवर अवार्ड पाने वाली महिलाओं की अगवानी के लिए तैयार है।
विज्ञापन


रूपायन महिला अचीवर अवार्ड का आयोजन 16 दिसंबर को कानपुर क्लब में होना है। इसमें अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम हिस्सा लेंगी। साथ ही अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली प्रदेश की तमाम महिलाओं को सम्मानित करेंगी। बालीवुड फेम कुणाल गांजावाला भी परफारमेंस देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


  रूपायन महिला अचीवर अवार्ड के आयोजन में कानपुर क्लब का विशेष योगदान है। सचिव का कहना है कि क्लब का सामाजिक सरोकारों से गहरा लगाव है। ब्रिगेडियर पी सक्सेना की सहमति और प्रोत्साहन से इस तरह के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसमें क्लब और उसके सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

इससे पहले डांडिया का आयोजन कराया गया था, जिसमें महिलाओं की सहभागिता अच्छी थी। अब अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत महिलाओं का सम्मान समारोह होना है।  

‘बेटी को बचाना है’ के गूंजे नारे
कानपुर। जिला प्रशासन के तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे के साथ कलक्ट्रेट गेट से नानाराव पार्क तक कैंडिल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल अफसर, वकील और अन्य लोग बेटी को बचाना है, के नारे लगा रहे थे। बाद में नानाराव पार्क में शहीद स्थल पर सभी मोमबत्तियां लगाई गईं।

शाम चार बजे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कैंडिल मार्च कलक्ट्रेट गेट से चालू हुआ। मार्च में शामिल लोग अपने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर चल रहे थे। कुछ लोग बेटी को बचाना है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लिखे बैनर और तख्तियां हाथों में लिए थे।


मार्च नानाराव पार्क में पहुंचा तो एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने सभी को बेटी बचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अब बेटियां किसी भी मोर्चे पर बेटों से कम नहीं है। इसीलिए समाज की सोच बदल रही है। लोग बेटियों को भी बेटों की तरह पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ा रहे हैं।

मार्च में एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट अमरपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह, प्रोबेशन अधिकारी रागिनी पांडेय, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर ज्ञानती सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरी प्रसाद यादव, महामंत्री संदीप सिंह, पूर्व महामंत्री अनूप कुमार द्विवेदी, लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रवि वाजपेयी, महामंत्री आरएन सिंह, पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी, देवेंद्र शर्मा, योगेंद्र अवस्थी लल्लन, विकास कटियार, विशाल शर्मा, रतन अग्रवाल और प्राणनाथ मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed