फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cloth merchant cheated for Rs 30 lakh in the name of share trading

Kanpur: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कपड़ा व्यापारी से 30 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Sep 2025 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Cloth merchant cheated for Rs 30 lakh in the name of share trading
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कपड़ा व्यापारी ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 30 लाख रुपये हड़पने का दो लोगों पर आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस निवासी कपड़ा व्यापारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी मुलाकात रावतपुर निवासी अंशुल सक्सेना से हुई। अंशुल ने काकादेव निवासी पंकज गुप्ता उर्फ राहुल सिंह चंदेल को शेयर मार्केट का अच्छा जानकार बताया। बताया कि अगर वह उनके जरिये शेयर ट्रेडिंग करेंगे तो उन्हें दलाली कम देनी पड़ेगी। झांसे में आकर वह निवेश के लिए रुपये देते थे। आरोप है कि दोनों ने करीब 30 लाख रुपये निवेश के नाम पर ले लिए जब उन्होंने हिसाब मांगा तो टरकाने लगे। इसके बाद आरोपी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकाने, गालीगलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed