फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Chief Secretary and DGP reached Geetanagar from Nayaganj in nine minutes by metro

Kanpur: मेट्रो से नौ मिनट में नयागंज से गीतानगर पहुंचे मुख्य सचिव व डीजीपी, तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 17 Apr 2025 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Apr 2025 11:21 PM IST
सार

Kanpur News: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने मेट्रो ट्रेन में सफर कर तैयारियों का जायजा लिया। स्टेशनों की सुविधाएं, व्यवस्थाएं भी परखीं।

विज्ञापन
Kanpur: Chief Secretary and DGP reached Geetanagar from Nayaganj in nine minutes by metro
मुख्य सचिव ने मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को नयागंज से रावतपुर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकते हैं। इसके मद्देनजर गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने नयागंज से रावतपुर स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर तैयारियां परखीं। उनकी ट्रेन छह स्टेशन पार करते हुए नौ मिनट में रावतपुर मेट्रो स्टेशन पहुंची। मुख्य सचिव और डीजीपी ने प्रवेश, निकास सहित अन्य व्यवस्थाएं, यात्री सुविधाएं परखीं और मेट्रो के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


मुख्य सचिव और डीजीपी दोपहर 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से सीएसए पहुंचे। वहां से इनकी फ्लीट कंपनीबाग से वीआईपी रोड होते हुए नयागंज भूमिगत स्टेशन पहुंची। वहां से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद मीणा सहित अन्य अधिकारियों के साथ नयागंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन से मोतीझील, लाला लाजपत राय होते रावतपुर एलिवेटेड स्टेशन पहुंचे। यहां मेट्रो अधिकारियों ने इस स्टेशन के बगल में कॉरिडोर-2 के तहत बन रहे भूमिगत मेट्रो स्टेशन की जानकारी दी।
विज्ञापन

Kanpur: Chief Secretary and DGP reached Geetanagar from Nayaganj in nine minutes by metro
मुख्य सचिव ने मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
यहां से दोनों अधिकारी सीएसए लौटे और रैली स्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री के सबसे पहले नयागंज मेट्रो स्टेशन पहुंचने की संभावना पर यहां प्रदर्शनी लगाने की योजना बनाई गई है। इसमें मेट्रो के मॉडल का प्रदर्शन करने के साथ ही निर्माण की प्रगति की जानकारी दी जाएगी। संकेत हैं कि प्रधानमंत्री यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद, मंत्रियों आदि के साथ मेट्रो ट्रेन में रावतपुर स्टेशन तक सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

Kanpur: Chief Secretary and DGP reached Geetanagar from Nayaganj in nine minutes by metro
मुख्य सचिव ने मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
वहां से सड़क मार्ग से सीएसए मैदान पहुंचेंगे। वहीं से चुन्नीगंज से नयागंज तक मेट्रो संचालन के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो ट्रेनें चलने लगेंगी। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के मिनट टू मिनट कार्यक्रम पर अंतिम फैसला पीएमओ लेगा।

 
विज्ञापन

Kanpur: Chief Secretary and DGP reached Geetanagar from Nayaganj in nine minutes by metro
मुख्य सचिव ने मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव ने 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं को जाना
मुख्य सचिव और डीजीपी ने मेट्रो रूट का निरीक्षण करने के बाद सीएसए सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से जिले में 19 हजार करोड़ की करीब 150 परियोजनाओं की जानकारी ली। डीएम ने पनकी पावर प्लांट, मेट्रो, घाटमपुर स्थित नेयवली पावर प्लांट के साथ-साथ अन्य शिलान्यास, लोकार्पण की परियोजनाओं को बताया। एक-एक कर सभी विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को बताया। मुख्य सचिव ने कहा कि गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। मेडिकल व्यवस्था के लिए एक हेल्थ कैंप लगाएं। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। इसके साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी सही तरह से तय की जाए, जिससे किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed