फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cheating of five lakhs from Saraf

Kanpur: पुलिसकर्मी बनकर सर्राफ से की पांच लाख की टप्पेबाजी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Mon, 29 May 2023 03:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 May 2023 03:22 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में सर्राफ से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी बनकर तीन टप्पेबाजों ने सर्राफ से पांच लाख के गहनों की टप्पेबाजी कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur: Cheating of five lakhs from Saraf
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर में पुलिसकर्मी बनकर तीन टप्पेबाजों ने चेकिंग के नाम पर दबौली निवासी सर्राफ प्रदीप वर्मा से पांच लाख के गहनों की टप्पेबाजी कर दी। टप्पेबाजी का एहसास होने पर पीडि़त ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं।

विज्ञापन


प्रदीप वर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते 26 मई को काम से जा रहे थे। जैना पैलेस के पास उन्होंने स्कूटी में पेट्रोल डलवाया। कुछ दूर जाने पर स्कूटी पंक्चर होने पर वह स्कूटी पैदल लेकर जा रहे थे तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें आवाज देकर रोका। खुद को पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग कराने को कहा। वजह पूछी तो एक शख्स ने नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में तैनात होने की बात कहते हुए उनसे ड्रग्स सप्लाई करने की बात कही। वर्दी में न होने की बात पूछी तो उसने पुलिस के आई कार्ड दिखाए।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान कहा कि शहर में लूट की वारदातें होने के बावजूद लोग चेन, अंगूठी पहनकर चलते हैं। जब घटना होती है तो पुलिस को जिम्मेदार बताते हैं। उनसे चेन, चार अंगूठी उतार कर कागज में लपेटकर स्कूटी की डिग्गी में रखने को कहा। जब उन्होंने घर जाकर कागज खोला तो अंदर नकली गहने थे। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में टप्पेबाज नजर आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed