{"_id":"6474726a09a308bcb4074c93","slug":"kanpur-cheating-of-five-lakhs-from-saraf-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुलिसकर्मी बनकर सर्राफ से की पांच लाख की टप्पेबाजी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर खंगाले सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुलिसकर्मी बनकर सर्राफ से की पांच लाख की टप्पेबाजी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर खंगाले सीसीटीवी फुटेज
Mon, 29 May 2023 03:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 May 2023 03:22 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में सर्राफ से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी बनकर तीन टप्पेबाजों ने सर्राफ से पांच लाख के गहनों की टप्पेबाजी कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के गोविंदनगर में पुलिसकर्मी बनकर तीन टप्पेबाजों ने चेकिंग के नाम पर दबौली निवासी सर्राफ प्रदीप वर्मा से पांच लाख के गहनों की टप्पेबाजी कर दी। टप्पेबाजी का एहसास होने पर पीडि़त ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन
प्रदीप वर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते 26 मई को काम से जा रहे थे। जैना पैलेस के पास उन्होंने स्कूटी में पेट्रोल डलवाया। कुछ दूर जाने पर स्कूटी पंक्चर होने पर वह स्कूटी पैदल लेकर जा रहे थे तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें आवाज देकर रोका। खुद को पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग कराने को कहा। वजह पूछी तो एक शख्स ने नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में तैनात होने की बात कहते हुए उनसे ड्रग्स सप्लाई करने की बात कही। वर्दी में न होने की बात पूछी तो उसने पुलिस के आई कार्ड दिखाए।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान कहा कि शहर में लूट की वारदातें होने के बावजूद लोग चेन, अंगूठी पहनकर चलते हैं। जब घटना होती है तो पुलिस को जिम्मेदार बताते हैं। उनसे चेन, चार अंगूठी उतार कर कागज में लपेटकर स्कूटी की डिग्गी में रखने को कहा। जब उन्होंने घर जाकर कागज खोला तो अंदर नकली गहने थे। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में टप्पेबाज नजर आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन