{"_id":"6240309d9be1087b9b6ec901","slug":"kanpur-cheating-from-bank-manager-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बैंक मैनेजर से 26.70 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बैंक मैनेजर से 26.70 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Sun, 27 Mar 2022 03:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Mar 2022 03:09 PM IST
सार
कानपुर में बैंक मैनेज से 26.70 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में गांधीग्राम की एसबीआई शाखा में बीते साल 16 अगस्त से 26 अगस्त के बीच हुई 26.70 लाख रुपये की ठगी करने वाले ठगों को संतकबीर नगर जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसबीआई के मैनेजर संजय कुमार लांबा ने बीते साल चकेरी थाने में रिपेार्ट दर्ज कराई थी।
ठगों ने बैंक मैनेजर को उनका बड़ा और पुराना ग्राहक बनकर फोन किया। बिना किसी औपचारिकता बातों में फंसा कर कई खातों में कुल 26.70 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जांच शुरू की तो पता चला कि कुशीनगर राज हाईवे पेट्रोल पंप पर भी 16 अगस्त 2021 को इनका इस्तेमाल किया गया था।
टीम वहां पहुंची तो पता चला कि ठगों ने पेट्रोल पंप संचालक के खाते में दो लाख भेज कर उससे कैश की मांग की थी। पेट्रोल पंप संचालक ने उन पर शक होने पर स्थानीय तरिया सराय थाना पुलिस को सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने गोपालगंज बिहार निवासी अनुज शर्मा व सुमित वर्मा को गिरफ्तार किया।