{"_id":"61b06b112b3bb114963b68e6","slug":"kanpur-chargesheet-in-rs-2-tweet-case-clean-chit-to-retired-ias","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दो रुपये के ट्वीट मामले में चार्जशीट, रिटायर्ड आईएएस को क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दो रुपये के ट्वीट मामले में चार्जशीट, रिटायर्ड आईएएस को क्लीन चिट
Wed, 08 Dec 2021 01:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:52 PM IST
सार
प्रदेश सरकार व सीएम के पक्ष में ट्वीट करने पर प्रति ट्वीट दो रुपये मिलने की बात कही जा रही है। इसमें कल्याणपुर निवासी अतुल कुशवाहा का भी नाम सामने आया था। अतुल ने मई में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो रुपये के ट्वीट के वायरल ऑडियो के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। वहीं नामजद रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह व एक अन्य को क्लीन चिट दी गई है। जांच में पता चला है कि रिटायर्ड आईएएस और महिला पत्रकार ने केवल कॉल रिकॉर्डिंग ट्वीट की थी।
इसके चलते उन पर आपराधिक मामला नहीं बनता। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी। इसमें दो लोगों की बातचीत है। प्रदेश सरकार व सीएम के पक्ष में ट्वीट करने पर प्रति ट्वीट दो रुपये मिलने की बात कही जा रही है।
इसमें कल्याणपुर निवासी अतुल कुशवाहा का भी नाम सामने आया था। अतुल ने मई में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह, हिमांशु सैनी, पुनीत को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने हिमांशु सैनी व बीईसीआईएल कंपनी के मैनेजर आशीष पांडेय को जेल भेजा था। दोनों की जमानत भी हो गई थी। क्राइम ब्रांच के विवेचक ने आशीष पांडेय व हिमांशु के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।