फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Chargesheet filed in double murder case

Kanpur: दोहरे हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, गोद ली बेटी मुख्य साजिशकर्ता, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 09 Oct 2022 09:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Oct 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Chargesheet filed in double murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कानपुर के बर्रा में दंपती हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। दंपती की गोद ली हुई बेटी व उसका प्रेमी मुख्य साजिशकर्ता था। प्रेमी के सगे भाई ने इन दोनों के कहने पर दंपती का गला रेता था। बर्रा-दो ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी मुन्ना लाल उत्तम (60) व उनकी पत्नी राजदेवी (55) की चार जुलाई की रात गला रेतकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने उनकी गोद ली हुई बेटी कोमल, उसके प्रेमी राहुल (सैन्यकर्मी) व राहुल के भाई रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने दावा किया था कि कोमल ने प्रॉपर्टी के लालच में राहुल के इशारे पर रोहित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया था कि कोमल के रोहित से भी संबंध थे। तब से तीनों आरोपी जेल में बंद हैं। बर्रा इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

विज्ञापन

तीनों के खिलाफ विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए हैं। वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है। मुख्य साजिश कोमल व राहुल की थी। रोहित ने उनके इशारे पर वारदात को अंजाम दिया था।

नशे की गोलियां देने वाला नहीं चला पता
पुलिस ने दावा किया था कि वारदात के वक्त राहुल मुंबई में था। दो दिन पहले उसने कुछ नशे की गोलियां कोमल तक पहुंचाईं थीं। रामादेवी फ्लाईओवर के पास एक शख्स ये गोलियां कोमल व रोहित को दी थीं। इन्हीं गोलियों को जूस में मिलाकर कोमल ने माता-पिता को दी थीं। बेहोशी हालत में उनका गला रेता गया था। नशे की गोलियां देने वाले इस शख्स को पुलिस खोज नहीं पाई। विवेचना पूरी कर चार्जशीट लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed