फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Charge sheet filed against Dinu in two cases, CJM court took cognizance

Kanpur: दो मुकदमों में दीनू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, सीजेएम कोर्ट ने संज्ञान लिया

Tue, 12 Aug 2025 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Aug 2025 09:08 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाने से पिंटू सेंगर की हत्या व फजलगंज थाने से रंगदारी वसूलने के मामले में चार्जशीट लगाई गई।

विज्ञापन
Kanpur: Charge sheet filed against Dinu in two cases, CJM court took cognizance
दीनू उपाध्याय - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिंटू सेंगर हत्याकांड और दुकान पर कब्जे के संबंध में रंगदारी मांगने से संबंधित चकेरी और फजलगंज थाने में दर्ज दोनों मुकदमों में पुलिस ने अधिवक्ता धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीजेएम सूरज मिश्रा ने दोनों चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए दोनों मुकदमों में 20 अगस्त को सोनभद्र जेल में बंद दीनू को तलब कर लिया है।

विज्ञापन


चकेरी थाने में पिंटू के भाई धर्मेंद्र सिंह सेंगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि पिंटू सेंगर को मो.आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट और सऊद अख्तर ने गोली मारी थी जिसका मुकदमा चल रहा था। पप्पू, सऊद, दीनू, अरिदमन सिंह, महफूज अख्तर, मनोज गुप्ता व अन्य ने पिंटू को मुकदमे में समझौता करने की धमकी दे रहे थे और न मानने पर 20 जून 2020 को पिंटू की हत्या कर दी। मामले में पप्पू स्मार्ट, तौसीफ उर्फ कक्कू, आमिर उर्फ बिच्छू, सऊद अख्तर, महफूज अख्तर, तनवीर बादशाह, अयाज टायसन, असलम उर्फ गुलरेज, अनीस, मकबूल सुल्तानी, वीरेंद्र पाल, श्याम सुनील मिश्रा और मनोज गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी जा चुकी थी। दीनू के खिलाफ विवेचना जारी थी।
विज्ञापन


घटनास्थल के निरीक्षण, गवाहों के बयान और मौखिक व दस्तावेजी सबूतों के आधार पर पुलिस ने दीनू के खिलाफ हत्या, बलवा और षड्यंत्र की धाराओं के अलावा 7 सीएलए के तहत चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। वहीं फजलगंज थाने में सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उनके बेटे अरविंद सिंह, बहू मनमीत कौर, पौत्र अमनदीप सिंह ने 21 दिसंबर 2023 को उनकी किरायेदारी वाली दुकान का ताला तोडक़र कब्जा कर लिया। लगभग 60 लाख रुपये का सामान और एक लाख रुपये की नकदी भी लूट ली। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से एक दीवानी वाद भी दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में दीनू पर सुरेंद्र को जान से मारने की धमकी देने और दुकान वापस दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने तथा 1.40 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। दोनों ही मुकदमों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अगली तारीख पर दोनों मुकदमे सेशन कोर्ट भेज दिए जाएंगे जिसके बाद मुकदमे की सुनवाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed