{"_id":"69ff787be3c87da3be0916f1","slug":"kanpur-central-station-to-be-transformed-into-an-airport-like-facility-within-two-years-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दो साल में एयरपोर्ट की तरह बनेगा सेंट्रल स्टेशन, एडीआरएम ने अफसरों संग किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दो साल में एयरपोर्ट की तरह बनेगा सेंट्रल स्टेशन, एडीआरएम ने अफसरों संग किया निरीक्षण
Sat, 09 May 2026 11:47 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 09 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
एडीआरएम ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल स्टेशन का पुनर्विकास कार्य दो साल में हर हाल में पूरा हो जाएगा। यह बिल्कुल एयरपोर्ट की तरह बनेगा। यह बात शनिवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज दीपक कुमार ने कही। वह अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहे थे। वह पनकी धाम स्टेशन भी गए और वहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार नई इमारत का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट के वेटिंग हाल जैसी सुविधाएं व संसाधन मिलें, इस पर फोकस रखना होगा। उन्होंने कैंट और सिटी साइड पर प्रस्तावित स्थायी होल्डिंग एरिया को देखकर उसे बनाने पर मुहर भी लगा दी। कहा कि गर्मी में पानी की दिक्कत न रहे। एडीआरएम ने पनकीधाम स्टेशन का दौरा करते हुए कहा कि तैयारियां पूरी रखें क्योंकि 20 मई के बाद इसका लोकार्पण होगा। इस दौरान उनके साथ रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के जीएम संजय यादव, डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल, एसीएम पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।