फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cashier dies after being hit by a train after leaving his bag and mobile in the bank

Kanpur: बैंक में बैग-मोबाइल छोड़कर निकले कैशियर की ट्रेन से टकराकर मौत

Sat, 17 May 2025 10:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 10:51 AM IST
सार

Kanpur News: बैंक कैशियर की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। घटना सीओडी क्राॅसिंग के पास की है। कैशियर साथी कर्मचारियों को बिना बताए दोपहर के समय बैंक से गए थे।

विज्ञापन
Kanpur: Cashier dies after being hit by a train after leaving his bag and mobile in the bank
दिनेश बहादुर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसबीआई की बर्रा शाखा में लंच के समय बैग और मोबाइल छोड़कर निकले कैशियर की गुरुवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। ऑफिस बंद होने तक जब वह नहीं लौटे तो साथियों ने परिजनों से संपर्क किया। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और देर रात तक कांशीराम अस्पताल पहुंचे, जहां फोटो दिखाने पर ट्रेन हादसे में मौत होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन


चकेरी के केडीए कालोनी गंगा विहार निवासी दिनेश बहादुर सिंह स्टेट बैंक बर्रा में पिछले दो साल से कैशियर के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह दादानगर शाखा में थे। परिवार में पत्नी रीता, बेटियां प्रीती और पूजा हैं। परिजनों ने बताया कि साथी कर्मचारियों ने उन्हें जानकारी दी कि दिनेश लंच के समय बैग और मोबाइल बैंक में छोड़कर बिना बताए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। वह लोग नाते-रिश्तेदारी और परिचितों से जानकारी करते रहे। रात 1.30 बजे तक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख जगहों पर फोटो दिखाकर तलाश की, लेकिन कुछ नहीं पता चला।
विज्ञापन


वह लोग अनहोनी की आशंका को देखते हुए कांशीराम अस्पताल पहुंचे, जहां फोटो, हुलिया और पहने हुए कपड़ों की जानकारी दी तो वहां के स्टॉफ ने ट्रेन हादसे में मौत होने की जानकारी देकर शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेजने की बात कही। जीआरपी से संपर्क कर फोटो दिखाई तो सीओडी क्राॅसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की जानकारी मिली। जीआरपी ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed